एक्टिंग के बाद Aneet Padda ने सिंगिंग से जीता फैंस का दिल, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया से एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें गिटार बजाते हुए सैयारा का टाइटल ट्रैक गाते देखा जा सकता है।
Aneet Padda

अनीत पड्डा (Aneet Padda) बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्टार बन चुकी हैं। फिल्म सैयारा में उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद फैंस ने उन्हें अपना फेवरेट बना लिया है। शानदार एक्टिंग के बाद अब एक्ट्रेस को अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाते हुए देखा गया। उनके इस रूप को देखकर फैंस तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने हाथों में गिटार लिए सैयारा का टाइटल ट्रैक गाती हुई दिखाई दे रही है। सुरीली आवाज में गाना और ऊपर से हाथों में गिटार एक्ट्रेस का ये अंदाज लोगों का मन मोह रहा है। शेयर किए गए वीडियो में पीछे एक्ट्रेस के पिता और नवदीप पड्डा बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और सुर में सुर मिला रहे हैं।

अनीत ने शेयर किया वीडियो (Aneet Padda)

इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपना यह खूबसूरत सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा “सिंगिंग को भले ही जंग लग गई है लेकिन प्यार को नहीं।” जैसे ही यह वीडियो सामने आया फैंस ने जमकर अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया। फैंस एक्ट्रेस की आवाज के दीवाने हो गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aneet Padda (@aneetpadda_)

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा “सचमुच परियों जैसी आवाज है। एकदम सुंदर और जन्नत जैसी खूबसूरत।” दूसरे ने कहा “आपको तो सिंगर होना चाहिए।” वही एक का कहना था कि “आवाज इतनी रिलैक्सिंग है कि उम्मीद नहीं थी आप सैयारा का रीप्राइज वर्जन गा पाएंगी। अब तो आपको सैयारा 2 में भी हम सुनना चाहते हैं।” सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की इस वीडियो पर ढेर सारे कमेंट आ रहे हैं। एक्टिंग के साथ-साथ अब लोग उनकी सिंगिंग के भी दीवाने हो गए हैं। फैंस को उम्मीद है कि आगे उन्हें एक्ट्रेस की आवाज सुनने को मिल सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews