फिल्म ‘एनिमल’ के डिलीट सीन ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, प्राइवेट जेट उड़ाते नजर आए रणबीर कपूर

Animal Deleted Scene

Animal Deleted Scene: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी अपनी फिल्म ‘एनिमल’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल में मचाती हुई दिखाई दे रही है। इस फिल्म को दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर इसका खुमार देखने को मिल रहा है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में तैयार की गई इस फिल्म का एक डिलीट किया गया सीन इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सीन ने एक बार फिर लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है। सबसे पहले इसे अर्जन वैली के म्यूजिक वीडियो में देखा गया था लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।

सामने आया डिलीट किया गया सीन

फिल्म ‘एनिमल’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ना फिल्म बल्कि इसके गाने भी उनका खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इसका गाना अर्जन वैली भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस म्यूजिक वीडियो में एक सीन दिखाया गया था जिसमें घायल रणबीर कपूर अपने प्राइवेट जेट पर हाथों में शराब की बोतल पकड़े हुए दिखाई देते हैं। वो गिलास में शराब निकालते हैं पीते हैं और फिर जेट के पायलट को उसकी जगह से हटाकर खुद जेट चलते हुए दिखाई देते हैं। म्यूजिक वीडियो में इस सीन को देखकर दर्शक काफी खुश नजर आए थे।इस सीन को बाद में हटा दिया गया था लेकिन अब फैंस ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

धूम मचा रही फिल्म

फिल्म ‘एनिमल’ की बात करें तो इसने दर्शकों के बीच अच्छा खासा उत्साह बनाकर रखा हुआ है। इसका ओपनिंग डे काफी शानदार रहा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह 130 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 236 करोड रुपए कमा लिए हैं। दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वो लगातार फिल्म पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews