
Animal OTT Version: रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। इस फिल्म में जो कहानी और एक्शन सीन दिखाए गए हैं उसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। कमाई के मामले में यह फिल्म कई रिकॉर्ड बना चुकी है और अभी भी दूसरी फिल्में इसका मुकाबला नहीं कर पा रही है। अब आ रही खबरों के मुताबिक जल्द ही इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इसे जुड़े कई सारे अपडेट सामने आ चुके हैं और अब हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा को ‘एनिमल’ के ओटीटी वर्जन के बारे में बात करते हुए देखा गया। चलिए आपको बताते हैं कि डायरेक्टर ने क्या कहा है।
ऐसा होगा एनिमल ओटीटी वर्जन
1 दिसंबर को रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी। इसमें दिखाए गए एक्शन और बोल्ड सीन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। अब ओटीटी वर्जन को लेकर लगातार चर्चा की जा रही है। फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने बताया है कि बॉक्स ऑफिस पर इसे रिलीज करने से पहले कुछ सीन हटाए गए थे लेकिन अब ओटीटी पर फिल्म को इन सीन के साथ रिलीज किया जाएगा। डायरेक्टर ने यह भी बताया है कि कुछ सीन एडिट भी किए जा रहे हैं और इन्हें फिल्म में जोड़ा जाएगा। वह यह कहते दिखाई दिए कि मुझे फिल्म की ड्यूरेशन 3 घंटा 30 मिनट रखनी चाहिए थी। 3 घंटा 21 मिनट के चक्कर में कई सीन हटाने पड़े।
बॉबी रणबीर के किस पर दिया रिएक्शन
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से बॉबी देओल और रणबीर कपूर के शानदार सीन सामने आए हैं। इनमें से इन दोनों कलाकारों के बीच किसिंग सीन भी काफी चर्चा में आया है। इस सीन के बारे में डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने इसे इसीलिए हटाया ताकि जिप सीन को कमजोर किया जा सके। फिल्म के ओटीटी पर आने की चर्चा तो लंबे समय से चल रही है लेकिन मेकर्स ने यह नहीं बताया है कि इसे कब रिलीज किया जाएगा।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

