‘Animal’ से ज्यादा वायलेंट होगी ‘एनिमल पार्क’, नजर आएगा रणबीर का खूंखार अंदाज

Animal park

Animal Park: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रख दिया है। देश के साथ विदेश में भी फिल्म का असर देखने को मिल रहा है और यह लगातार कमाई का आंकड़ा पार करती जा रही है। रणबीर कपूर ने अपने धांसू एक्शन से फैंस को इतना ज्यादा इंप्रेस किया है कि हर जगह उनकी तारीफ की जा रही है।

रणबीर और रश्मिका की जोड़ी के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकारों को भी देखा गया है। पहले ऐसे की सफलता को देखते हुए इसके सीक्वल का ऐलान भी कर दिया गया है। वहीं अब फिल्म के निदेशक संदीप रेड्डी वांगा ने दर्शकों से यह वादा किया है कि उन्हें फिल्म के सीक्वल में पहले से भी ज्यादा वायलेंस नजर आने वाला है।

संदीप ने दी Animal Park की जानकारी

फिल्म ‘एनिमल’ का जो आखिरी सीन दिखाया गया है उसके जरिए इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दे दी गई है। वहीं निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने शानदार सीक्वल के लिए दर्शकों को तैयार रहने के लिए कहा है। मेकर्स ने इस बारे में हिंट दे दिया है कि अगली फिल्म में पहली वाली से भी ज्यादा वायलेंस देखने को मिलने वाला है। निर्देशक ने खुद इस बात को अनाउंस किया है कि वह सीक्वल को जोरदार और धमाकेदार बनाना चाहते हैं। एक बार फिर दर्शकों को रणबीर कपूर का वायलेंट अवतार देखने को मिलेगा।

एनिमल की कमाई

फिलहाल रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्मेंस करती हुई दिखाई दे रही है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर यह 284 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई का आंकड़ा 400 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है। जल्द ही ये 500 करोड़ और 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews