काव्या मारन से शादी की खबरों पर अनिरुद्ध रविचंदर ने तोड़ी चुप्पी, दिया मजेदार जवाब

रजनीकांत के भतीजे और संगीतकार अनिरुद्ध ने अब इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। इस पोस्ट के बाद उन यूज़र्स का चेहरा मायूस हो गया, जो उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
Anirudh Ravichander

बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेटिंग और शादी की अफवाह कोई बड़ी बात नहीं है। जब भी कोई सेलिब्रिटी एक-दूसरे के साथ कहीं पर स्पॉट होते हैं, तो वे मीडिया में लाइमलाइट बन जाते हैं। ऐसी खबरें चर्चा में आने में देर नहीं लगती। इसी बीच यह चर्चा तेज हो गई थी कि मशहूर संगीतकार अरबपति बिजनेस वूमेन के साथ शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

रजनीकांत के भतीजे और संगीतकार अनिरुद्ध ने अब इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। इस पोस्ट के बाद उन यूज़र्स का चेहरा मायूस हो गया, जो उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

अनिरुद्ध रविचंदर ने किया रिएक्ट

खबरें थीं कि आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस अफवाह पर अनिरुद्ध रविचंदर ने रिएक्ट करते हुए शादी की चर्चाओं को खारिज कर दिया है।

देखें पोस्ट

संगीतकार ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर उन्होंने फनी इमोजी के साथ लिखा—”शादी? शांत हो जाओ दोस्तों! कृपया अफवाहें फैलाना बंद करो।”

उड़ी थी ये अफवाह

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह दावा भी किया गया था कि रजनीकांत ने अपने भतीजे की शादी के लिए काव्या के पिता से भी बात कर ली है। साथ ही यह भी कहा गया कि काव्या और अनिरुद्ध लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में उन्हें एक साथ स्पॉट भी किया गया था।

पर्सनल करियर

दोनों के पर्सनल करियर की बात करें, तो काव्या आईपीएल सेंसेशन हैं, जो एक अरबपति बिजनेस वूमेन हैं और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं। वहीं अनिरुद्ध तेलुगू और तमिल म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं, जो भारत के सबसे अमीर संगीतकारों में से एक माने जाते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews