अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने की सगाई, डेटिंग ऐप पर हुई थी मुलाकात! कई सेलेब्स ने दी बधाई

अंशुला आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक फोटो शेयर किया करती थीं। हाल ही में उन्होंने अपनी सगाई की फोटो भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
Anshula Kapoor

अभिनेता अर्जुन कपूर अब किसी के पहचान की मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग ही रुतबा कायम किया है। जिनके घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। दरअसल, बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ बहुत ही जल्द शादी रचाने वाली हैं। हाल ही में दोनों ने सगाई कर ली है। बता दें कि वह पिछले तीन सालों से लेखक रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं, जिन्होंने अपने रिलेशनशिप को कभी भी हाइड नहीं किया।

अंशुला आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक फोटो शेयर किया करती थीं। हाल ही में उन्होंने अपनी सगाई की फोटो भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

फोटोज किया शेयर

दरअसल, रोहन ने अपनी तीसरी मीटिंग एनिवर्सरी पर न्यू ईयर के सेंट्रल पार्क में अंशुला को प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि रोहन घुटने के बल बैठकर कितने रोमांटिक अंदाज में अंशुल को प्रपोज कर रहे हैं। इस दौरान दोनों लिप लॉक भी करते हुए नजर आए।

लिखा ये कैप्शन

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंशुला ने कैप्शन में लिखा, “हम एक ऐप पर मिले थे, एक मंगलवार को, रात 1:15 बजे बातचीत शुरू हुई। हम उसे सुबह 6:00 बजे तक बात करते रहे और किसी तरह तब ऐसा लगने लगा कि किसी ऐसी चीज़ की शुरुआत हो रही है जो मायने रखती है। 3 साल बाद मेरे पसंदीदा शहर के सेंट्रल पार्क में, महल के सामने उन्होंने मुझे प्रपोज किया, ठीक 1:15 पर, भारत के समय अनुसार। उस वक्त वह पल काफी खास था, जादू जैसा महसूस हुआ। बस एक सपने जैसा प्यार, जो घर जैसा लगता है। मैं कभी भी परियों की कहानी में विश्वास करने वाली लड़की नहीं रही, लेकिन रोहन ने मुझे उस दिन जो दिया, वह बहुत ही बेहतरीन था क्योंकि यह जानबूझकर किया गया था। इसलिए मैंने हां कह दिया।”

आगे अंशुला ने लिखा, “बदसूरत आंसू, गीली हुई आंखें, और उस खुशी को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। हम दोनों 2022 से एक साथ हैं। मुझे खुशी है कि मैं अपने सबसे अच्छे दोस्त से सगाई कर रही हूं, जो मेरा इंसान है – पसंदीदा लड़का, पसंदीदा शहर और मेरा पसंदीदा खाना।”

जान्हवी ने भी दी बधाई

उनके पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा से लेकर फराह खान तक और भी कई बड़े बॉलीवुड सिलेब्स ने बधाई दी है। खुशी कपूर ने अपनी दीदी के पोस्ट पर याद करते हुए कहा, “मैं रो रही हूं।” वहीं, जान्हवी कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा, “मेरी बहन की सगाई हो रही है, बेस्ट के लिए बेस्ट।” उन्होंने हार्ट और लव की इमोजी भी बनाई।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews