सिकंदर ने अनुपम खेर को जड़ा उल्टे हाथ का थप्पड़, हैरान एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

अनुपम खेर और उनके बेटे सिकंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों बाप बेटे एक दूसरे के साथ शरारत और बातें कर रहे हैं।
Anupam Kher

अनुपम खेर की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में होती है। सालों से अपनी बेहतरीन एक्टिंग से वो दर्शकों का दिल जीतते आ रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा उन्हें तस्वीरों और वीडियो के चलते चर्चा में देखा जाता है।

अनुपम इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वीडियो शेयर करते हैं, जो चर्चा में आ जाते हैं। वो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने में भी पीछे नहीं रहते हैं। एक बार फिर हर जगह एक्टर के एक वीडियो की चर्चा हो रही है। हालांकि, इस बार ये वीडियो उनके बेटे सिकंदर खेर ने शेयर किया है।

सिकंदर ने अनुपम खेर को मारा थप्पड़

जो वीडियो सामने आया है, उसमें सिकंदर अनुपम को थप्पड़ मारते नजर आए। हैरान होने की बात नही है उन्होंने सच में अपने पिता को थप्पड़ नहीं मारा है बल्कि ये बाप बेटे के बीच की शरारत भरी बातचीत है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम अपने बेटे सिकंदर से बातचीत कर रहे हैं। एक्टर बताते हैं कि उन्होंने दांत निकलवाया है जिस वजह से उनका एक गाल पूरी तरह से सुन्न पड़ गया है। इसके बाद सिकंदर मजाकिया अंदाज में अपना हाथ अनुपम के गाल के पास ले जाकर कहते हैं कभी किसी बेटे ने बाप को उल्टे हाथ का थप्पड़ मारा है। फिर वो पूछते हैं किस साइड सुन्न पड़ गया है और फिर उनसे मारने को कहते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by SK (@sikandarkher)

हैरान हुए अनुपम

इस दौरान अनुपम अपने बेटे से कहते हैं कि अगर ज्यादा जोर से लगा तो वो उठकर उन्हें मारेंगे और उनकी नाक तोड़ देंगे। इसके बाद सिकंदर दो बार उन्हें उल्टे हाथ से मारते हैं और कहते हैं क्या कर लोगे आप। अनुपम हैरान रह जाते हैं और बोलते हैं पहली बार किसी ने थप्पड़ मारा है। इस थप्पड़ की गूंज सुनी तुमने। अब इस गूंज की गूंज सुनाई देगी तुम्हे। तुम्हारा ये थप्पड़ में भूलूंगा नहीं।

अनुपम को आया गुस्सा

कुछ देर बाद सिकंदर में फिर से थप्पड़ मारने की कोशिश करते हैं जिस पर अनुपम अपना चेहरा घूमर उनका हाथ पकड़ लेते हैं। जब सिकंदर कहते हैं की वीडियो खत्म करने से पहले वह कुछ बोलना चाहते हैं तब अनुपम कहते हैं कि सिकंदर ने कभी किसी बेटे ने अपने बाप को उल्टे हाथ का थप्पड़ मारा है? वाले डायलॉग के लिए सात बार रीटेक लिया है।

कुछ देर बाद सिकंदर ने उन्हें फिर से मारना चाहा, इसपर एक्टर ने कहा नहीं, नहीं, नहीं बेटा और हाथ पकड़ कर उनसे कहा ऐसा नहीं करते, मत कर। इसके बाद सिकंदर धीरे से अनुपम के गाल को छूते हैं और कहते हैं वो इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करेंगे। जिस पर एक्टर ने कहा तुम इसे पोस्ट नहीं करोगे ये हमारी पर्सनल बात है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews