बेटी वामिका के बर्थडे पर इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा, पोस्ट के जरिए शेयर की अपनी फीलिंग्स

अनुष्का शर्मा लाइमलाइट से दूर लंदन में पति और बच्चों के साथ जिंदगी गुजार रही हैं। बेटी वामिका के जन्मदिन पर एक्ट्रेस को अपने इमोशन जाहिर करते हुए देखा गया।
Anushka Sharma

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले 7 सालों से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। वह लाइमलाइट से भी दूर रहती हैं और किसी फंक्शन में ज्यादा नजर नहीं आती। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अपने पति विराट कोहली के साथ लंदन शिफ्ट हो चुकी हैं और चकाचौंध से दूर अपने बच्चों के साथ जिंदगी बिता रही हैं।

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। उन्होंने अपने बच्चों को भी लाइमलाइट से दूर रखा हुआ है। वह फोटोज बहुत कम शेयर करती हैं लेकिन कभी-कभी अपनी भावनाओं का इजहार जरूर कर देती हैं। अब उन्हें अपनी बेटी वामिका के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया।

वामिका के जन्मदिन पर अनुष्का की पोस्ट

11 जनवरी को अनुष्का विराट की बेटी वामिका 5 साल की हो गई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में बात की है। एक्ट्रेस के मुताबिक इसमें प्यार भी है और थकान भी जिसमें विकास भी है और दुख भी। मदरहुड एक बदलाव लेकर आता है जो आपको पहले जैसा नहीं रहने देता। एक्ट्रेस ने पोस्ट मे लिखा “मां बनना आपको उन तरीकों से बदलता है जो मायने रखते हैं। आपको पहले जैसे रहने की जरूरत नहीं है।”

मदरहुड पर की बात

एक्ट्रेस के इस पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी बेटी उनके लिए कितनी जरूरी है। उन्होंने लिखा “मैं अपने उस रूप में वापस नहीं जाना चाहूंगी जो तुम्हें नहीं जानता था, मेरी बच्ची। 11 जनवरी 2021।”

Anushka Sharma

क्या कर रही हैं अनुष्का शर्मा

वामिका कोहली 5 साल की हो गई हैं और उनका एक छोटा भाई अकाय भी है। वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था और अनुष्का ने 15 फरवरी 2024 को बेटे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति और बच्चों के साथ लंदन में रह रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें झूलन गोस्वामी की बायोपिक में देखा जाने वाला है। ये फिल्म कब रिलीज होगी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews