Samantha Instagram Income: फिल्मों के अलावा इंस्टाग्राम से करोड़ों रुपए कमाती हैं सामंथा रूथ प्रभु, 1 पोस्ट का लेती हैं इतना चार्ज

Samantha Instagram Income

Samantha Instagram Income Details: सामंथा रूथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। सिनेमा और वेब सीरीज में अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है। अपने फिटनेस को लेकर भी वह काफी सजग हैं और हर कोई उनकी फिट बॉडी की तारीफ करता हुआ दिखाई देता है। स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी से वो हमेशा ही फैंस को दीवाना बना देती हैं।

अपनी खूबसूरती का जादू लोगों पर चलाने वाली ये अभिनेत्री बहुत ही लग्जरियस जिंदगी जीती हैं। फिल्मों की फीस के अलावा इंस्टाग्राम से भी सामंथा की मोटी कमाई होती है। अपनी एक पोस्ट के जरिए वो महीने में करोड़ों रुपए कमा लेती हैं।

हमेशा सुर्खियों में रहती हैं सामंथा

प्रोफेशनल लाइफ हो या फिर पर्सनल एक्ट्रेस हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। 2021 में साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य के साथ उनका तलाक हो गया था, जिसके बाद वह बहुत सुर्खियों में आई थी। यह भी कहा जा सकता है कि यह तलाक साल 2021 का सबसे चर्चित तलाक था।

वहीं 2022 में एक्ट्रेस को हेल्थ संबंधी परेशानी हुई थी जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में आए थे और उस समय नागा चैतन्य में भी फोन कर उनका हालचाल जाना था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी की जानकारी फैंस को दी थी और सभी ने उनके ठीक होने की दुआ की थी।

सामंथा ने अपने दम पर कमाया नाम

साल 2010 से सामंथा तेलुगू इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने यहां पर खुद को एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया है। 2021 में आए वेब शो द फैमिली मैन के जरिए उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रख लिए हैं। इस सीरीज में उनके काम को काफी पसंद किया गया।

वहीं पुष्पा द राइज के गाने अंतावा में अपने डांस मूव्स से उन्होंने सभी को दीवाना बना दिया था। इस गाने को ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी बहुत पसंद किया गया है। अभी भी लोग इस गाने पर एक्ट्रेस के हुक स्टेप्स करते हुए नजर आते हैं।

यहां जानें Samantha Instagram Income

हर तरफ से सक्सेस मिलने के बाद अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल पोस्ट करने के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। यहां उन्हें 24 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर बात फैन के साथ साझा करती हुई नजर आती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा 1 महीने में इंस्टाग्राम से 3 करोड रुपए से ज्यादा कमाती हैं। एक्ट्रेस फिटनेस फ्रीक है इसलिए उन्हें अक्सर फिटनेस से रिलेटेड चीजों का प्रमोशन करते हुए देखा जाता है। इसके अलावा एक्ट्रेस फैशन ब्रांड्स के प्रमोशन करती हुई नजर आती हैं।

सामंथा को Phonepe, Myntra, Mamaearth, Munch समेत अन्य ब्रांड के लिए काम करते हुए देखा गया है। पहले वो एक पोस्ट का 8 से 10 लाख रुपए चार्ज करती थी, लेकिन अब उनकी फीस 20 लाख रुपए हो गई है।

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शकुंतलम की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसके बाद वो प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल के हिंदी वर्जन में काम करती हुई नजर आने वाली हैं। ये सीरीज राज एंड डीके के निर्देशन में बनाई जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews