पत्नी से अलग होने के बाद छलका AR Rahman का दर्द, सोशल मीडिया पर शेयर की फीलिंग्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर एआर रहमान अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक के अनाउंसमेंट की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें अपनी फीलिंग शेयर करते हुए देखा गया।
AR Rahman

AR Rahman: एआर रहमान की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में होती है। वह इंडस्ट्री के ऐसे सिंगर हैं जिन्होंने अपनी आवाज से न सिर्फ देश बल्कि दुनिया भर के लोगों को दीवाना बनाया है। रहमान ने एक से बढ़कर एक गानों को अपनी आवाज दी है और उनका हर गाना फैंस का दिल जीत लेता है। वैसे तो सिंगर हमेशा अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस वक्त वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

ऑस्कर विजेता एआर रहमान 29 साल के लंबे रिश्ते के बाद अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग हो गए हैं। उनके अलग होने की इस खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। मंगलवार को सिंगर के वकील ने इस बारे में जानकारी दी है। बताया गया है कि दोनों ने रिश्ते में आए भावनात्मक तनाव के बाद अलग होने का फैसला लिया है। सिंगर ने खुद भी सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दिए। उधर पत्नी से अलग होने के बाद सिंगर का दर्द छलका है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिलिंग्स शेयर की है।

मीडिया को बताई ये बात

कपल की वकील चंदन साहनी जानकारी देते हुए बताया कि “सायरा और एआर रहमान ने शादी के 29 साल बाद अलग होने का मुश्किल फैसला लिया है। यह फैसला रिश्ते में काफी भावनात्मक तनाव होने के बाद लिया गया है।”

एआर रहमान ने दी जानकारी (AR Rahman)

सोशल मीडिया पर एआर रहमान ने भी एक पोस्ट शेयर की है। यहां उन्होंने लिखा कि “हमें उम्मीद थी कि हम 30 साल पूरे कर लेंगे लेकिन किसी भी चीज को अनदेखा करने की एक सीमा होती है। टूटे हुए दिल के वजन से भगवान का भी सिंहासन मिल सकता है। हम अक्सर बिखराव में अर्थ तलाशते हैं भले ही टुकड़ों को ज्यादा ना मिल सके। इस नाजुक दौर से गुजरते समय हमारी निष्ठा का सम्मान करने के लिए आप सभी को धन्यवाद।”

रहमान और सायरा का रिश्ता

एआर रहमान और सायरा बानो ने 1995 में शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटियां खतीजा और रहीमा है और एक बेटा अमीन है। यह परिवार खुशहाल जिंदगी जी रहा था, लेकिन कुछ समय पहले सायरा नहीं एक बयान में अलग होने का ऐलान किया था। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से इस बारे में सोच रहे थे। यह फैसला जल्दबाजी में नहीं बल्कि बहुत सोच समझ कर लिया गया है। कपल ने प्रेस रिलीज में भी इस बारे में बताया है कि अब रिश्ते को बचा पाना मुश्किल है इसलिए अलग होना ही अंतिम फैसला है।

बेटी ने दिया रिएक्शन

अपने माता-पिता के अलग होने के अनाउंसमेंट के बाद एआर रहमान की बेटी रहीमा का सोशल मीडिया पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा “आप सभी से रिक्वेस्ट है कि हमारी निजता का सम्मान करें, समझने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” उन्होंने अपने पिता की सोशल मीडिया स्टोरी को शेयर करते हुए दुआओं में याद रखने की बात भी कही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews