27 साल छोटी शूरा के प्यार में पड़े अरबाज खान, सामने आ रही शादी की खबरें

Arbaaz Khan

Arbaaz Khan: बॉलीवुड के चर्चित एक्टर अरबाज खान इस समय सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। वह अपने किसी फिल्मी प्रोजेक्ट के चलते नहीं बल्कि पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। 56 साल की उम्र में एक्टर एक बार फिर प्यार में हैं और इस बात वह काफी सीरियस रिलेशनशिप में दिखाई दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक अरबाज खान जल्दी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सभी जानते हैं कि 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी करने के बाद साल 2017 में यह दोनों अलग हो गए थे। दोनों का एक बेटा अरहान भी है। अब एक्टर के शादी करने की खबरें सामने आने के बाद सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार वह किस से और कब शादी करने जा रहे हैं।

शूरा से इस दिन करेंगे शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज खान और शूरा खान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि यह दोनों 24 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। शादी का फंक्शन मुंबई में ही रखा गया है जिसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी लोगों को बुलाया गया है।

कौन है शूरा खान

शूरा खान एक्ट्रेस तो नहीं है लेकिन उनका बॉलीवुड इंडस्ट्री से गहरा कनेक्शन है। बता दें कि वह एक मेकअप आर्टिस्ट है और तमाम बॉलीवुड सितारों के कांटेक्ट में रहती है। उनकी उम्र में है 29 साल की है और वो अरबाज खान से 27 साल छोटी हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। इनके बीच दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

ऐसी रही अरबाज की लव लाइफ

अरबाज खान की पर्सनल जिंदगी की बात करें तो 1998 में वह मलाइका अरोड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2017 में इन दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। तलाक होने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है और यह एक दूसरे का सपोर्ट करते दिखाई देते हैं। वहीं अरबाज का रिलेशनशिप मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ था। लंबे समय तक इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन साल 2022 में इनका ब्रेकअप हो गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews