शूरा के इश्क में डूबे नजर आए अरबाज खान, कपल की शादी की तस्वीरें हुई वायरल

Arbaaz shura wedding

Arbaaz Shura Wedding: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान इन दिनों अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों उन्होंने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी कर ली है। 56 साल के अरबाज ने अपने से 15 साल छोटी लड़की से शादी की है। दोनों की वेडिंग सेरेमनी अरबाज की बहन अर्पिता के घर पर रखी गई थी। यहां पर कई सारे मेहमानों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। अब शादी से कपल की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अरबाज ने शेयर की तस्वीर

अरबाज खान ने अपनी पत्नी शूरा खान के साथ खुद इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। तस्वीरों में कपल को रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है। इन दोनों ने अपनी शादी में मैचिंग आउटफिट पहने थे और इनकी ट्विनिंग कमाल की लग रही थी।

मैचिंग आउटफिट में नजर आया कपल

एक्टर ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें अरबाज को अपने लेडी लव के प्यार में डूबा हुआ देखा जा रहा है। शादी के मौके पर वह फ्लोरल प्रिंट के पेंट सूट में नजर आए और उनकी पत्नी ने इस तरह का फ्लोरल लहंगा पहना हुआ था। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा चाहने वालों की मौजूदगी में मैं और मेरा प्यार जिंदगी भर साथ रहने की शुरुआत कर रहे हैं। हमारे इस खास दिन पर आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत है।

बेटे अरहान हुए शामिल

सभी जानते हैं कि ये अरबाज खान की दूसरी शादी है। इसके पहले उन्होंने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी और शादी के बहुत सालों बाद इन्होंने अलग होने का फैसला लिया था। दोनों का एक बेटा अरहान भी है जो अपने पिता की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा। इस दौरान उन्होंने अपने पिता और नई मां के साथ तस्वीर भी क्लिक करवाई। जब वह वेन्यू के अंदर जा रहे थे तब बाहर खड़ी मीडिया को भी उन्होंने पोज दिया।

सलमान भी हुए शामिल

अरबाज खान की दूसरी शादी उनकी बहन अर्पिता के घर पर रखी गई थी। यहां पर दूल्हा दुल्हन के साथ अरबाज के भाई सलमान खान, सोहेल खान समेत पूरा खान परिवार, रवीना टंडन रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा फराह खान, बाबा सिद्दीकी यूलिया वंतूर जैसे सितारों को भी देखा गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews