अरिजीत के कॉन्सर्ट टिकट का रेट देख चकराया फैंस का सिर, एक ने कहा इतनी तो इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस होती है

अरिजीत के कॉन्सर्ट टिकट का रेट देख चकराया फैंस का सिर, एक ने कहा इतनी तो इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस होती है

Arijit Singh Live Concert: कहते हैं फैंस की दीवानगी के आगे बाकी सारी दीवानगी पानी कम चाय है। कभी कोई फैन अपने सितारे को देखने के लिए रात रात भर उनके घर के बाहर खड़े रहते हैं तो कोई मंदिर में तस्वीर रख पूजा करते हैं। ऐसा ही एक सितारा है भारत में जिसके पूरे देश में न जाने कितने ही करोड़ों फैंस हैं।

अरिजीत का बॉलीवुड

इस सितारे का नाम है अरिजीत सिंह। अरिजीत ने अपनी गायकी की दम पर बॉलीवुड में अपना एक अलग ही मुकाम हासिल किया। आज उनकी तुलना रफी, किशोर, सोनू निगम जैसे दिग्गज गायकों से होती है। आज आप किसी भी शख्स की गानों की प्लेलिस्ट खोल कर देख लीजिए सबसे ऊपर अरिजीत के गान ही मिलेंगे। अगर कहें कि अरिजीत का नाम हिंदुस्तानी संगीत के उस पटल पर लिखा जा चुका जिस कभी कोई मिटा नही सकता तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी।

16 लाख का टिकट !

लेकिन अभी हाल ही में एक ऐसा वाक्या सामने आया है जिसने अरिजीत के फैंस के भी होश उड़ा दिए। जनवरी 2023 पुणे “the mills” में होने जा रहे अरिजीत के लाइव कॉन्सर्ट के लिए फैंस बड़े ही उत्सुक थे। जब उन्होंने टिकट बुक करने के लिए मोबाइल उठाया तब उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस लिस्ट में टिकट की शुरुआत 999 रुपए से हुई पर जब फैंस ने सबसे महंगे टिकट का रेट देखा था तो वो था 16 लाख रुपया। बस फिर क्या यह देखकर सभी ने ट्विटर पर अलग अलग तरह से मीम ट्वीट करना शुरू कर दिए।

और कितने रुपए के हैं टिकट

हालांकि यह 16 लाख रुपए किसी एक टिकट के नहीं पूरे प्रीमियम लाउंज 1 के हैं जिसमे 40 लोग एक साथ बैठकर कॉन्सर्ट का मज़ा ले सकते हैं। इसमें बैठने वाले लोगों को अनलिमिटेड फूड और प्रीमियम लिकर दी जाएगी। इस कॉन्सर्ट में इस लाउंज के अलावा 3 और प्रीमियम लाउंज रहेंगे जिनकी कीमत 14 लाख, 12 लाख और 10 लाख रखी गई है। इसके अलावा लोगों के लिए नौ हज़ार, पांच हजार, चार हज़ार, दो हजार और एक हज़ार रुपए की टिकट भी रखी गई है।

आइए देखें कैसे फैंस ने मज़ेदार ट्वीट कर महंगे टिकट के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews