प्लेबैक सिंगिग से रिटायरमेंट के बाद स्टेज पर परफॉर्म करते दिखे Arijit Singh, वायरल वीडियो ने जीता इंटरनेट का दिल

जनवरी के महीने में अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की अनाउंसमेंट की थी। इस घोषणा के बाद अब पहली बार उन्हें स्टेज पर पब्लिक के लिए परफॉर्मेंस करते हुए देखा गया।
Arijit Singh

बॉलीवुड की फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ दिनों पहले ही प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। अपने अनाउंसमेंट के बाद हाल ही में उन्हें कोलकाता के पब्लिक इवेंट में फैंस को सरप्राइज देते हुए देखा गया। अपने चहेते सिंगर को इस तरह पब्लिक के बीच गाना गाते देखना लोगों के लिए एक इमोशनल पल था।

अरिजीत सिंह ने जब प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने के बारे में फंस को जानकारी दी थी। तब ये कहा जा रहा था कि वह राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। हालांकि, इस पर सिंगर या फिर उनकी टीम की तरफ से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी। वहीं अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

कोलकाता में परफॉर्म करते नजर आए अरिजीत

सिंगर को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में परफॉर्मेंस करते हुए देखा गया। यहां पर उनके साथ सितारा वादक अनुष्का शंकर और पर्कशनिस्ट बिक्रम घोष लाइव परफॉर्म करते हुए दिखाई दिए। इस कॉन्सर्ट को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद उनका पहला पब्लिक परफॉर्मेंस था।

नर्वस थे सिंगर

कॉन्सर्ट की शाम को अरिजीत ‘माया भोरा राती’ गाते हुए दिखाई दिए। इसे मूल रूप से लक्ष्मी शंकर ने गया है और पंडित रविशंकर ने कंपोज किया है। स्टेज पर अनुष्का शंकर ने गर्मजोशी से सिंगर का स्वागत किया। इसके बाद वह काफी भावुक नजर आए और उन्होंने दर्शकों से कहा मैं बहुत नर्वस हूं, मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद।

इंटरनेट पर छाई वीडियो

यहां अरिजीत को अनुष्का के कंपोज किए गए गाने ‘ट्रेसेस ऑफ यू’ पर परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया। इस गाने को नोरा जोन्स ने गाया है। इस शानदार कोलैबोरेशन को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इमोशनल नजर आ रहे हैं।

प्लेबैक से लिया रिटायरमेंट

27 जनवरी 2026 को अरिजीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने अनाउंस किया था कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग के नए असाइनमेंट नहीं लेंगे। उन्होंने लिखा था “सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मैं आपको इतने सालों तक श्रोता के तौर पर प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं प्लेबैक सिंगिंग के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लेने वाला हूं। मैं इसे खत्म कर रहा हूं और यह शानदार सफर था।”

कैसा रहा सफर

अरिजीत के सफर की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में फेम गुरुकुल में कंटेस्टेंट के तौर पर अपने म्यूजिक करियर को शुरू किया था। साल 2011 में मर्डर 2 से उन्होंने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। उनका गाना मोहब्बत लोगों को बहुत पसंद आया था। इसके बाद 2013 में आशिक 2 का गाना तुम ही हो आया जिससे वह पूरे देश में मशहूर हो गए। अपने करियर में चन्ना मेरेया, राबता, केसरिया, अगर तुम साथ हो, तेरा यार हूं मैं, ए दिल है मुश्किल जैसे आइकॉनिक गाने गाते हुए देखा गया। उनके सारे गाने दर्शकों के बीच बहुत मशहूर हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews