अरिजीत सिंह ने Anushka Sharma से की फोटो देने की रिक्वेस्ट, एक्ट्रेस ने दिया कमाल का रिएक्शन

anushka sharma

Anushka Sharma Arijit Video: 14 अक्टूबर को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मुकाबले का आयोजन भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में भारतीय टीम के क्रिकेटरों का हौंसला बढ़ाने के लिए बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत से जुड़े कई कलाकारों को यहां देखा गया।

इस मैच के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां पर सिंगर अरिजीत सिंह को भी देखा गया। उन्होंने जहां अपनी बेहतरीन आवाज से क्रिकेट के इस महामुकाबले का आगाज किया। इसके बाद वह कभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विकेट पर झूमते दिखे तो कभी भारतीय खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते दिखाई दिए। इसी समय का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा को भी देखा जा सकता है।

अरिजीत ने ली अनुष्का की तस्वीर

भारत और पाकिस्तान के इस मैच में अरिजीत सिंह के अलावा अनुष्का शर्मा को भी देखा गया। वह यहां अपने पति विराट कोहली को मैच में सपोर्ट करने के लिए पहुंची थी। अरिजीत और अनुष्का का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है उसमें सिंगर को एक्ट्रेस से एक फोटो देने की रिक्वेस्ट करते हुए देखा गया। अनुष्का ने भी उनकी बात को नजरअंदाज नहीं किया और पोज़ देते हुए फोटो क्लिक करवाई। दोनों का ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें लंबे समय से बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया है। वो जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में उन्हें महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए स्पेशल ट्रेनिंग भी ली है, फैंस को उन्हें इस किरदार में देखने का बेसब्री से इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews