बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टारकिड हैं आर्यन खान, डेब्यू सीरीज से बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

आर्यन खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड में से एक हैं। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 28 साल की उम्र में आर्यन बॉलीवुड की सबसे अमीर स्टारकिड बन चुके हैं।
Aryan Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें भले ही शाहरुख खान का बेटा कहा जाता है लेकिन पिछले कुछ दिनों में उन्होंने इंडस्ट्री में लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान हासिल की है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन वह सबसे अमीर स्टार किड बन चुके हैं।

13 नवंबर 1997 को जन्मे आर्यन खान आज 28 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने निर्देशन में बनी पहली सीरीज द बैड्स बॉलीवुड से दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोरी है। इस फिल्म से मिली शानदार सफलता के बाद वह सबसे अमीर स्टारकिड के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर चुके हैं। चलिए आज हम आपको बता देते हैं कि उन्होंने कहां इन्वेस्ट कर रखा है और किस तरह से वह सबसे अमीर स्टार किड हैं।

शाहरुख खान की तरह दिखते हैं आर्यन (Aryan Khan)

लुक्स के मामले में आर्यन खान शाहरुख़ से बिल्कुल भी कम नहीं है। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम जाने से पहले मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद वह 2020 में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से सिनेमैटिक आर्ट्स एंड टेलिविजन प्रोडक्शन में बैचलर ऑफ़ फाइन आर्ट की डिग्री लेने में कामयाब हुए। इस डिग्री ने आर्यन के करियर को एक मजबूत नींव दी। फिल्मी दुनिया में हाथ आजमाने के अलावा उन्होंने अपना रियल एस्टेट वेंच भी बनाया है।

बॉलीवुड के सबसे महंगे स्टार किड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्य ने हाल ही में दिल्ली के पंचशील पार्क में 37 करोड रुपए की आलीशान संपत्ति खरीदी है इसके बाद उनकी कुल संपत्ति में 46% की वृद्धि देखने को मिली है। आर्यन के पास अपने पिता की लग्जरी संपत्ति तो है लेकिन इसके अलावा उनके पास खुद की 80 करोड रुपए की अनुमानित संपत्ति है। इसकी मदद से वह धीरे-धीरे मनोरंजन उनके क्षेत्र में अपनी जगह बना रहे हैं। पिता शाहरुख के साथ एक विज्ञापन का डायरेक्शन कर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अब वो वेब सीरीज का डायरेक्शन कर चुके हैं जो लोगों को पसंद भी आई है। इसके पहले 2023 में आर्य ने प्रीमियम लाइफ़स्टाइल और कपड़ों का ब्रांड DYAVOL भी लॉन्च किया था जिसने लोगों को काफी आकर्षित किया था।

सीरीज से खींचा लोगों का ध्यान

एक समय ऐसा था जब आर्यन खान का नाम ड्रग केस में आ गया था। इस मामले की वजह से उन्होंने 22 दिन जेल में गुजारे थे। वह अब तक के शायद पहले स्टार किड है जिसे जेल में समय बिताना पड़ा होगा। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और परिस्थितियों से उभरते हुए अपनी डेब्यू सीरीज से जलवा बिखेर दिया। अपनी मेहनत के दम पर वह लोगों के चहेते सितारे बन चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews