Aryan Khan नोरा को नहीं बल्कि इस हसीना को कर रहे हैं डेट! देखें तस्वीरें

Aryan Khan

Aryan Khan: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के लाड़ले आर्यन खान इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इन दिनों ही नहीं बल्कि पिछले 2 सालों से वह किसी ना किसी वजह से चर्चा में ही हैं। कभी उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई जानकारी सामने आती है तो कभी प्रोफेशनल फ्रंट से जुड़ी खबर फैंस को चौंका देती है। इन दिनों वह अपनी डेटिंग की खबरों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) के साथ जोड़ा गया था। वहीं अब नई खबरों में उनका नाम एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है।

कुछ दिनों पहले आर्यन खान और नोरा फतेही दुबई में स्पॉट किए गए थे। दोनों साथ तो नजर नहीं आए लेकिन तस्वीरों का बैकग्राउंड और लोग एक ही होने की वजह से यह कहा जा रहा था कि किंग खान के बेटे अपने से 5 साल बड़ी एक्ट्रेस नोरा को डेट कर रहे हैं। इन खबरों पर दोनों में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया और ना ही इनका खंडन किया।

अब बार फिर आर्यन खान की एक खूबसूरत हसीना के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही हैं। यह तस्वीरें काफी कोजी है जिन्हें देखकर यह कहा जाने लगा है इसकी आर्यन, नोरा को नहीं बल्कि इस खूबसूरत लड़की को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हुई है वह एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस की है जिनका नाम किंग खान के बेटे से जोड़ा जा रहा है।

पाकिस्तानी हसीना को डेट रहे हैं Aryan Khan!

जिन तस्वीरों को देखने के बाद आर्यन खान के डेटिंग की खबरों को हवा मिल गई है। उसमें वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान (Sadia Khan) के साथ नजर आ रहे हैं। खास बात तो यह है कि यह तस्वीरें किसी फैन पेज या फिर अन्य किसी सोशल मीडिया हैंडल से शेयर नहीं की गई है बल्कि एक्ट्रेस ने खुद ही आर्यन के साथ अपनी कोजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Aryan Khan

Nora से डेटिंग और अब तस्वीर

आर्यन खान और नोरा फतेही एक न्यू ईयर पार्टी में साथ में देखें गए थे। दोनों ने तस्वीरें तो क्लिक नहीं करवाई और ना ही ये साथ नजर आए लेकिन इनकी डेटिंग की चर्चाओं ने खूब रफ्तार पकड़ी थी। लोगों का शक तब और भी बढ़ गया जब इन लोगों ने डेटिंग की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन इसी बीच अब सादिया के साथ क्लिक की गई तस्वीरों ने चर्चा का रुख बदल दिया है। आर्यन की तरह उनकी बहन सुहाना भी अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य के साथ अपने रिश्ते के चलते इस समय सुर्खियों में हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews