दूसरी बार पिता बने ‘जवान’ डायरेक्टर एटली, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी खुशखबरी

एटली ने कुछ दिनों पहले ही अपनी फिल्म राका का टाइटल शेयर किया है। अब उन्होंने अपने फैंस के साथ एक और खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, उनकी पत्नी प्रिया ने बेटी को जन्म दिया है।
Atlee

शाहरुख खान की फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल साउथ सिनेमा के इस मशहूर डायरेक्टर के घर में नन्हे कदमों की आहट हुई है। पहले बच्चों के 3 साल बाद उनकी पत्नी प्रिया ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।

डायरेक्टर के घर में खुशियों के बहार आई है और उन्होंने खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। सोशल मीडिया उन्होंने बताया है कि उनकी पत्नी प्रिया ने दूसरे बच्चे को बच्चों को जन्म दिया है और वह बहुत खुश हैं।

दूसरी बार पिता बने एटली

20 जनवरी 2026 को प्रिया मोहन ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। अब उन्होंने अपने बच्चे को जन्म देकर परिवार में उमंग और उत्साह का माहौल बना दिया। बता दे कि उसे कपल में दूसरे बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया है। अब उनकी फैमिली तीन से बढ़कर चार हो गई है।

डायरेक्टर ने शेयर की पोस्ट

एटली ने सोशल मीडिया के जरिए अपने घर में लक्ष्मी आने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा मीर अब बड़ा भाई बन गया है क्योंकि उसकी छोटी बहन आ गई है। डायरेक्टर ने पोस्ट शेयर किया है जिसमें बिग ब्रदर मीर लिखा हुआ है। साथ ही यह लिखा है कि मैं और प्रिया भगवान के आशीर्वाद के रूप में बेटी को पाकर बहुत खुश हैं।

सोशल मीडिया पर सभी सेलिब्रिटी और फैंस इस कपल को बधाई दे रहे हैं। 3 साल बाद इनके परिवार में बच्चे का जन्म हुआ है। इसके पहले साल 2023 में प्रिया में बेटे मीर को जन्म दिया था।

डायरेक्टर का वर्क फ्रंट

डायरेक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो राका के डायरेक्शन में लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के टाइटल की घोषणा की थी। इसमें साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews