2025 में इन फिल्मों के सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल, दर्शक बेसब्री से कर रहे इंतजार

साल 2025 अपने साथ एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आ रहा है। नए साल में कई सारी फिल्मों के सीक्वल रिलीज होने वाले हैं। चलिए जान लेते हैं कि कौन सी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
movies sequels

Movies Sequel 2025: साल 2025 की जल्द ही शुरुआत होने वाली है। एंटरटेनमेंट के लिहाज से ये साल बहुत खास होने वाला है। नए साल में कई एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज की जाने वाली है जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। नया साल वैसे भी हर कोई सेलिब्रेट करना चाहता है और लोग इस मौके पर मूवी देखने भी जरूर जाते हैं। इस साल भी दर्शकों को बेहतरीन फिल्में देखने का मौका मिलेगा।

साल के अंत में स्त्री 2 से लेकर पुष्पा 2 जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। कमाई से लेकर कहानी और किरदारों की एक्टिंग तक इन फिल्मों में सब कुछ परफेक्ट दिखाई दिया। साल 2025 में भी कुछ पॉपुलर फिल्मों के सीक्वल रिलीज होने वाले हैं। सबसे खास बात यह है कि इन सीक्वल का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि कौन सी फिल्में आपका मनोरंजन करेगी।

ये सीक्वल होंगे रिलीज (Movies Sequel)

वॉर 2

साल 2019 में फिल्म वॉर रिलीज की गई थी जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर जैसे किरदार नजर आए थे। 2025 में इसका सीक्वल रिलीज किया जाएगा। इस बार फिल्म में कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

जॉली एलएलबी 3

जॉली एलएलबी अक्षय कुमार की सफलतम फिल्मों में से एक है और इसका तीसरा हिस्सा 2025 में रिलीज किया जाएगा। अक्षय की फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें रहती हैं और इस फिल्म की कहानी से भी वह उम्मीद लगा कर बैठे हैं। यह 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघर में रिलीज होगी।

हाउसफुल 5

हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इस फिल्म के चार हिस्से पहले आ चुके हैं और अब पांचवें हिस्से का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्मों में से एक है, जो असल में एक्शन कॉमेडी है। 2012 में इसका पहला हिस्सा रिलीज किया गया था और अब इतने सालों बाद इसका सीक्वल आ रहा है। इसे सिनेमाघर में पहली फिल्म की तरह सफलता मिलती है या नहीं यह तो इसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

दे दे प्यार दे 2

अजय देवगन की इस फिल्म का दूसरा हिस्सा 14 नवंबर 2025 को रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही इसके रिलीज डेट अनाउंस की है। इसमें एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews