एवेंजर्स फेम Jeremy Renner हुए भयानक हादसे का शिकार, एयरलिफ्ट कर पहुंचाया अस्पताल

Jeremy Renner

Jeremy Renner : हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और एवेंजर्स सीरीज में सुपरहीरो हॉकआई का किरदार अदा करने वाले फेम जेरेमी रेन्नेर एक भयानक हादसे का शिकार हो गए। उनकी हालत काफी ज्यादा नाजुक हो गई थी हालांकि अब वह थोड़े ठीक है। लेकिन हादसे में उन्हें कई गंभीर चोटें आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुपरहीरो हॉकआई का किरदार निभाने वाले जेरेमी रेन्नेर एक फेमस अभिनेता है। वह भारत भी आ चुके हैं। उन्होंने अनिल कपूर के साथ एक मीटिंग भी की थी जिसकी तस्वीरें वायरल हुई थी।

ऐसे हुआ हादसा –

जेरेमी रेन्नेर रेनो से लगभग 25 मील दूर माउंट रोज-स्की टेहो पर रहते हैं। नए साल में उनके घर के वह जोरदार बर्फ़बारी हुई। इस बर्फ़बारी को हटाने के लिए वह कोशिश में लगे हुए थे तभी वह हादसे की चपेट में आ गए। उस वक्त उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया। इस खबर को सुन फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए है। सभी एक्टर की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

एक्टर के एक प्रवक्ता की ओर से बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि एक्टर की हालत अभी क्रिटिकल है लेकिन धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इस अनहोनी के दौरान उन्हें चोटें भी आई हैं। रविवार रात को उनके साथ ये घटना हुई है। दरअसल, वह जब स्नो प्लोइंग कर रहे थे तब उनके साथ मौसम संबंधी समस्याओं की वजह से भयानक हादसा हो गया। अभी उनका परिवार साथ है और एक्टर का इलाज करवाया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews