सड़क किनारे गा रहा था ‘पानी दा रंग…’ गाना, Ayushmann Khuranna आए सामने, देखें Video

सड़क किनारे गा रहा था ‘पानी दा रंग…’ गाना, Ayushmann Khuranna आए सामने, देखें Video

Ayushmann Khuranna : इन दिनों सोशल मीडिया पर कोई-ना-कोई वीडियो जरुर वायरल होता रहता है, जिससे कई बार जिसे लोग जानते तक नहीं वो मीडिया से लेकर बच्चे-बच्चों तक की जुबान पर बैठ जाता है। अभी हाल ही में पाकिस्तानी लड़की का भारतीय गाने पर डांस वायरल हुआ था, जिसका ट्रेंड अभी तक चल रहा है। इसके अलावा एक टीचर का बच्चों के साथ डांस करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर खुब तहलका मचा रहा है। इसी बीच एक लड़के का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो जिस एक्टर का गाना गा रहा है वो उसके सामने आकर खड़ा हो जाता है, जिसे देखकर वो पहले तो दंग रह जाता है उसके बाद उस शख्स का यह रिएक्शन होता है।

‘पानी दा रंग…’ गाने पर गाया गाना

दरअसल, यह वीडियो दिल्ली का है, जहां एक युवक शिवम सड़क किनारे गिटार बजाकर आयुष्मान खुराना का गाया हुआ गाना ‘पानी दा रंग देख के’ गा रहा था, तभी शिवम नाम के स्ट्रीट सिंगर के साथ अचानक जैम सेशन में शामिल होकर लोगों को चौंका दिया क्योंकि जनपथ पर आयुष्मान खुराना नजर आए। जिससे उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, तो सबसे पहले आप वीडियो देखें, उसके बाद वीडियो से जुड़ी और जानकारी आपको बताएंगे।

सिंगर के साथ आयुष्मान ने भी गाया गाना

इस वीडियो को @guitar_boy_shivam नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें शिवम को जनपथ मार्केट में परफॉर्मेंस करते हुए देखा जा सकता है। जिसके कुछ सेकंड बाद ही अभिनेता आयुष्मान खुराना को आते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद वो शिवम के साथ बगल में ही खड़े हो गए। गिटारिस्ट शिवम उनको देखते ही खुश हो गया लेकिन उसने गाना बंद नहीं किया। केवल इतना ही नहीं, सिंगर के साथ आयुष्मान भी साथ में गाना गाते दिखें। जिसे देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ वहां इक्कठा हो गई। इस दौरान ‘पानी दा रंग’ और ‘जेहदा नशा’ पर शानदार गाने गाए। वहीं, एकत्रित भीड़ ने इस लाइव परफॉर्मेंस को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड़ कर दिया।

शिवम ने आयुष्मान को दिया धन्यवाद 

शिवम ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि, ‘धन्यवाद आयुष्मान अपना वादा रखने के लिए. पानी दा रंग-जेहदा नशा सॉन्ग’। वहीं, इसके जवाब में शिवम के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, ‘शिवम मेरा गाना गाने के लिए शुक्रिया! ढेर सारा प्यार’। बता दें कि कुछ दिन पहले शिवम नाम के इस गिटारिस्ट ने आयुष्मान खुराना का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘पानी दा रंग…’ को गाकर अपना सिंगिंग वीडियो अपलोड किया था। उसने इस वीडियो में एक्टर को भी टैग किया था। जिसपर एक्टर आयुष्मान ने उनकी पोस्ट देखकर वादा किया कि वह उनसे मिलेंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews