B Praak ने नन्हे बेटे को दिया ये खूबसूरत नाम, सोशल मीडिया पर लगी बधाईयों की झड़ी

फेमस सिंगर बी प्राक के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। उन्होंने नन्हे बेटे का स्वागत किया है और फैंस के साथ बच्चे का नाम भी शेयर किया है।
B Praak

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बी प्राक ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, सिंगर के घर में खुशियों की दस्तक हुई है। जी हां उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का कुछ दिन पहले ही स्वागत किया है। सिंगर ने फैंस के साथ इस बात की जानकारी शेयर की थी।

सिंगर की पत्नी मीरा ने कुछ दिन पहले ही नन्हे शहजादे को जन्म दिया है। इसके बाद अब इस कपल ने अपने बेटे का नाम रिवील कर दिया है। इन दोनों ने उसके लिए बहुत ही यूनिक नाम सोचा है। इसका अर्थ इतना अच्छा है कि सुनकर किसी का भी दिल खुश हो जाएगा। तो चलिए जान लेते हैं कि इस नन्हे शहजादे का नाम क्या है।

कब पिता बने थे बी प्राक

बी प्राक अपने बेटे को खो चुके हैं और इस गम से उभरने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच नन्हे मेहमान का आगमन उनके लिए भगवान के आशीर्वाद से कम नहीं था। जब बच्चों का जन्म हुआ था तब सिंगर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुशी शेयर करते हुए लिखा राधे श्याम की दिव्य कृपा से एक दिसंबर 2025 को हमें बेटा हुआ है। हमारा दिल आभार और खुशियों से भर गया है। दोबारा सूर्योदय हुआ है और रोशनी, जिंदगी की नई शुरुआत करने की उम्मीद लेकर आई है।

क्या रखा है नाम

सिंगर ने अपने बेटे का प्यारा सा नाम भी बता दिया है। उन्होंने बताया कि बच्चे का नाम द्विज बच्चन रखा गया है। जो दो बार जन्मा हो यानी जिसका आध्यात्मिक पुनर्जन्म हुआ हो उसे यही कहते हैं। अभी उन्होंने बच्चे की तस्वीर शेयर नहीं की है लेकिन भगवान कृष्ण और गौ माता के साथ बछड़े की खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखा सब राधे-राधे है। जय श्री कृष्ण।

View this post on Instagram

A post shared by B PRAAK (@bpraak)

फैंस ने दिया रिएक्शन

सिंगर की पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। फैंस शुभकामनाएं देते हुए बोल रहे हैं तुम दोनों को बहुत-बहुत मुबारक हो। यह कान्हा जी की ब्लेसिंग है। एक ने लिखा राधा रानी आपके परिवार को हमेशा ऐसे ही आशीर्वाद दे।

2022 में खो दिया था बेटा

बता दें सिंगर बी प्राक का पहले से ही एक बेटा है। 2020 में अदब का जन्म हुआ था। इसके बाद 2022 में सिंगर की पत्नी ने दूसरे बेटे फजा को जन्म दिया था। कुछ देर बाद ही बच्चे की मृत्यु हो गई थी। इस गम से उभरने में सिंगर को बहुत वक्त लगा था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews