बैटल ऑफ गलवान से लीक हुआ वीडियो, जख्मी हालत में नजर आए सलमान

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे लीक सीन तो कुछ AI जनरेटेड बता रहे हैं।
Salman khan

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। यह मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसका फैंस खूब इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही इसका टीजर रिलीज किया गया है। फैंस इससे बाहर भी नहीं आए थे कि एक अहम सीन लीक हो चुका है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है, जिसे फिल्म का बताया जा रहा है। हालांकि, सच्चाई कुछ और कही जा रही है। जब फिल्म का टीजर सामने आया था तब किसी ने सलमान के एक्सप्रेशन तो किसी ने फिटनेस पर सवाल उठाए थे। इसे लेकर चीन में भी विवाद हुआ था। वहां की मीडिया ने इसे हकीकत से अलग और गलत टाइम पर रिलीज होने की बात कही थी। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार वायरल हो रहे वीडियो में क्या है।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें सलमान खान यूनिफॉर्म पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच वह रेंगते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर खून लगा हुआ है और जख्म भी है। वह कंटीले तारों वाले डंडे से चीनी सैनिकों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

यूजर्स ने बताया AI

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ इस पर अलग-अलग रिएक्शन आना शुरू हो गए। एक यूजर ने X पर इसे शेयर करते हुए लिखा “बैटल ऑफ बलवान का लीक हुआ फुटेज।” दूसरे यूज़र ने कहा कि “सच्चाई कुछ और ही है इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है।” एक ने कहा “जब यह घटना हुई तब वहां पर बर्फ नहीं थी लगता है यह AI द्वारा बनाया गया है।” एक ने कहा “इस बकवास से लोगों को इंस्टाग्राम पर बेवकूफ बनाओ यहां पर पढ़े लिखे लोग हैं।”

कब आएगी फिल्म

बैटल ऑफ़ गलवान साल 2020 में गलवान घाटी में हुई भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की कहानी है। इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और 40 चीनी सैनिकों को मार गिराया था। फिल्म में सलमान ने कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाया है। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews