‘Tiger 3’ के ट्रेलर रिलीज से पहले धांसू अवतार में नजर आए सलमान, मेकर्स ने शेयर किया पोस्टर

Tiger 3

Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है। सालों बाद यह फिल्म सिनेमाघर में लौट रही है और यह टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा हिस्सा है, जिसकी कहानी जानने के लिए हर कोई बहुत उत्सुक है। ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर कहानी देखने के बाद फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

दिवाली पर यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस कहानी को रिलीज किया जाने वाला है। अब तक इसके कई पोस्टर और टीजर सामने आ चुके हैं, लेकिन फैंस के बीच ट्रेलर देखने का जुनून सातवें आसमान पर है। फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज किया जाने वाला है। ट्रेलर को लेकर उत्साहित फैंस का एक्साइटमेंट मेकर्स ने दोगुना कर दिया है और हाल ही में एक पोस्टर शेयर करते हुए यह बताया गया है कि ट्रेलर कितने बजे रिलीज किया जाएगा।

कब आएगा ट्रेलर

भाईजान के फुल ऑन एक्शन अवतार से भरपूर ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर को लेकर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक्टर ने ट्रेलर रिलीज का समय बताया है। एक्टर ने लिखा कि “टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा। आप सब कैलेंडर पर डेट और घड़ी का टाइम नोट कर लीजिए। जबरदस्त ट्रेलर आने में सिर्फ तीन दिन बचे हैं।”

पैन इंडिया फिल्म है Tiger 3

सलमान खान और कटरीना कैफ के एक्शन से भरपूर यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज की जाने वाली है। यह सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म में इमरान हाशमी को विलेन के किरदार में देखा जाएगा। साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी अपना कैमियो करते हुए दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews