‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ पर लगने वाला है ताला? चैनल करने जा रहा बड़े बदलाव

टेलीविजन के बहुचर्चित शो भाभी जी घर पर है 2.0 को लेकर यह खबर सामने आ रही है कि इसे बंद किया जा रहा है। मेकर्स ने फिलहाल कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है लेकिन &TV में हो रहे बड़े बदलाव की वजह से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।
Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2.0

टेलीविजन के फेमस शो भाभी जी घर पर हैं 2.0 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में इस शो में अंगूरी भाभी के रूप में शिल्पा शिंदे की वापसी हुई थी लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि इसे बंद किया जाने वाला है। &TV में हो रहे हैं बड़े बदलाव की वजह से इसके बंद होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई कंटेंट मेकिंग बंद करने की प्लानिंग कर रही है। यही वजह है कि शो के कलाकार और क्रू 5 अप्रैल को अपना आखिरी एपिसोड शूट करेंगे। बता दें कि &TV मई 2026 से सशुल्क रीरन चैनल बन जाएगा। नए प्रबंधन के कारोबार संभालने के बाद ये बदलाव लागू होंगे। आने वाले दिनों में रणनीति में बदलाव करते हुए नए शो पर ध्यान देना बंद कर पुराने कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा।

बंद होगा भाभीजी घर पर हैं 2.0

इस नए बदलाव का असर चैनल पर चल रहे मौजूदा शो पर पड़ने वाला है। भाभी जी घर पर हैं चैनल के सबसे फेमस और लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है लेकिन अब ये बंद हो सकता है। खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि इस बड़े बदलाव के बाद शो का आखिरी एपिसोड 16 अप्रैल को प्रसारित किया जाएगा। कुछ समय पहले यह बताया जा रहा था कि टेलीविजन से अब भाभी जी घर पर है 2.0 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म zee5 पर शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन अब इसके बंद होने की खबरें सामने आ रही है।

फैंस में छाई मायूसी

जब से इस शो का 2.0 वर्जन शुरू किया गया था तब से फैंस काफी खुश थे। अब जब इसे बंद करने की खबर सामने आ रही है तो दर्शकों के बीच निराशा का माहौल देखने को मिल रहा है। शो का आखिरी एपिसोड कब प्रसारित किया जाता है। ये कब बंद होता है, इसकी वापसी होती है या नहीं ये अधिकारिक अनाउंसमेंट के बाद ही साफ होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews