शाहरूख खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी भारती सिंह, कॉमेडियन ने खुद किया खुलासा

Bharti Singh

Bharti Singh: भारती सिंह कॉमेडी की दुनिया का एक चर्चित नाम हैं, जिन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के बीच खास जगह हासिल की है। कॉमेडी का जिक्र हो और नाम भारती सिंह का ना आए यह कभी हो ही नहीं सकता है। कॉमेडी के साथ-साथ भारती को होस्टिंग और एक्टिंग में भी अपना जलवा दिखाते हुए देखा जाता है। उन्हें कई रियलिटी शो होस्ट करते हुए देखा जा चुका है और इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं। अब आ रही खबरों के मुताबिक उन्हें शाहरुख खान के साथ एक फिल्म मिल गई है। इस बात का खुलासा खुद कॉमेडियन ने मीडिया के सामने किया है।

शाहरुख के साथ नजर आएंगी भारती

भारती को मीडिया से बातचीत करते हुए देखा गया और इस दौरान वह हमेशा की तरह मस्ती भरे मूड में नजर आई। सबके साथ मौज मस्ती करते हुए उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम करने की बात गलती से बोल दी। पैपराजी के सामने भारती ने कहा कि इंजेक्शन लगवा कर आई और यह लोग बोलने लगे भारती जी भारती जी, भई हमें दर्द हो रहा है ना। इसके अलावा वह कई बातें कहती हुई दिखाई दी और गाड़ी में बैठते बैठते उन्होंने बोल दिया कि “अच्छा मैं एक फिल्म कर रही हूं शाहरुख खान के साथ।” इतना बोलते ही वह अपना मुंह बंद करने की कोशिश करती हैं और वहां मौजूद फोटोग्राफर्स शाहरुख का नाम बोलने लगते हैं। इसके बाद भारती पांडे जी का नाम लेकर अपनी गाड़ी में बैठकर चली जाती है।

फिल्म या फिर प्रैंक

आपको बता दें कि भारती की यह बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। सभी लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार वह शाहरुख खान के साथ कौन सी फिल्म पर काम कर रही हैं। वैसे उन्हें हमेशा मस्ती मजाक करते हुए देखा जाता है अब ऐसे में उनकी शाहरुख के साथ फिल्म करने की बात सच है या फिर उन्होंने कोई प्रैंक किया है यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा। कॉमेडियन की इस बात को कुछ लोगों ने मजाक बताया है और कुछ लोग ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews