Pushpa 2 से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, फिर दिल जीतेगा Rashmika Mandanna का किरदार

Pushpa 2 से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, फिर दिल जीतेगा Rashmika Mandanna का किरदार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था। फिल्म के सीक्वल ‘पुष्पा: द रुल’ (Pushpa: The Rule) की शूटिंग शुरू हो गई है। पहले पार्ट में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) मुख्य किरदार में नजर आई थी। श्रीवल्ली के किरदार से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसी बीच रश्मिका ने पुष्पा 2 के लिए रखी गई पूजा सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर देखने के बाद फैंस एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म को लेकर कई सारे अपडेट सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि फहाद फासिल नेगेटिव किरदार में दिखाई देने वाले हैं। वहीं रश्मिका मंदाना का किरदार श्रीवल्ली भी इस बार पावरफुल और इंपैक्टफुल दिखाई देने वाला है। इस बारे में एक्ट्रेस का कहना है कि मैं उम्मीद करती हूं कि ऐसा ही कुछ हो, बाकि चीजें फिल्म की रिलीज के बाद पता चल जाएंगी।

Must Read- नाव में बैठकर शिवराज के मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, फसलों के सर्वे के निर्देश

जब से मेकर्स ने पुष्पा 2 बनाने का ऐलान किया है इसके बारे में कई सारी स्टोरी सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले यह बताया जा रहा था कि रश्मिका मंदाना का किरदार श्रीवल्ली नेक्स्ट पार्ट में नजर नहीं आएगा। इस बात पर मेकर्स ने कहा था कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं होगा। लेकिन क्या होगा इस बात की जानकारी भी मेकर्स ने नहीं दी थी।

‘पुष्पा:द राइज’ की बात करें तो यह पिछले साल दिसंबर में रिलीज की गई थी। तेलुगु के अलावा फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी खूब धमाल मचाया था और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। पुष्पा 2 के सीक्वल की स्टोरी लाइन को लेकर फिलहाल निर्देशक सुकुमार ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्क्रिप्टिंग और स्टोरी लाइन का काम पूरा हो गया है और स्टार कास्ट शूटिंग शुरू कर चुकी है। फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews