नाव में बैठकर शिवराज के मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, फसलों के सर्वे के निर्देश

नाव में बैठकर शिवराज के मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, फसलों के सर्वे के निर्देश

अशोक नगर, हितेंद्र बुधौलिया। बेतवा नदी में पानी बढ़ने के कारण मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में आई बाढ़ (flood) प्रभावित ग्रामों का आज क्षेत्रीय विधायक एवं PHE विभाग के राज्य मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव (Minister of State for PHE Brajendra Singh Yadav) ने जायजा लिया,  उन्होंने जलमग्न हुये सवालहेड़ा भेड़का गांव का नाव से दौरा किया, उनके साथ जिला पंचायत सीईओ बी एस जाटव एवं एसडीएम जितेंद्र जैन भी थे।

मध्य प्रदेश के कुछ जिले इस समय बाढ़ से घिरे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) बचाव कार्य सहित सभी पक्षों पर नजर रखे हुए हैं उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की ढील नहीं होनी चाहिए, बाढ़ प्रभावित प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाये।

ये भी पढ़ें – शास्त्र परंपरा की महापरीक्षा में पहली बार उत्तीर्ण हुई महिलाएं, जगद्गुरु शंकराचार्य ने जताई खुशी

सीएम शिवराज सिंह की तरह ही उनके मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने अपनी विधानसभा मुंगावली के जलमग्न गांवों का नाव से दौरा किया उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यो की समीझा की साथ ही बाढ़ से खराब हुई फसलों के सर्वे करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

ये भी पढ़ें – Online Loan App पर सख्ती करेगी शिवराज सरकार, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिए ये निर्देश

उल्लेखनीय है कि बेतवा नदी में अत्यधिक पानी के आने से बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई थी, जिस कारण दर्जनों गांवों में  पानी भर गया था एवं फलस पानी में डूबी है, तीन दिनों से बेतवा का पानी खेतों में भरा होने से किसानों की धान, सोयाबीन, उड़द आदि की फसल ख़राब हो गई है। जिसे देखने के लिए मंत्री यादव मुंगावली पहुंचे थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews