दृश्यम 3 पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम भी सुपर डुपर हिट रही, जो कि सस्पेंस थ्रिलर मूवी है। इसमें अजय देवगन अपने तेज दिमाग से हर किसी को गुमराह कर देते हैं।
Ajay Devgn

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन किसी की पहचान को मोहताज नहीं है। फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि, कुछ फिल्में उनकी ऐसी भी रही है, जो फ्लॉप हुई है, लेकिन कुछ फिल्मों का रिकॉर्ड ऐसा है, जिसे आज तक कोई भी तोड़ नहीं पाया है। अक्षय कुमार, सलमान खान से लेकर सनी देओल भी एक्टर की इन फिल्मों को टक्कर नहीं दे पाए हैं। इन दिनों इंडस्ट्री में फिल्मों की फ्रेंचाइजी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक फिल्म की फ्रेंचाइजी समय-समय पर फिल्म मेकर्स द्वारा रिलीज की जाती है।

इसके दो पार्ट पहले ही आ चुके हैं। वहीं, अब तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जिससे फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो चुके हैं।

शूटिंग जल्द होगी शुरू

अपनी दमदार एक्टिंग और क्रिया की बदौलत लोगों के दिलों पर राज कर रहे अजय देवगन की फिल्म दृश्यम बहुत ही ज्यादा पॉपुलर रही है। जिनके सीक्वल्स का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तरण आदर्श ने एक्स पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर एक्टर एक बार फिर विजय सलगांवर के किरदार में नजर आने वाले हैं। जिसकी शूटिंग पर काम चल रहा है। जल्द ही इसे शुरू भी किया जा सकता है।

इस दिन होगा रिलीज

इस मूवी को अगले साल 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अबकी बार अजय देवगन के साथ अभिषेक की जोड़ी भी नजर आने वाली है। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम भी सुपर डुपर हिट रही, जो कि सस्पेंस थ्रिलर मूवी है। इसमें अजय देवगन अपने तेज दिमाग से हर किसी को गुमराह कर देते हैं। उनकी इसी अदा ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है। इसका दूसरा पार्ट भी हिट रहा। वहीं, दृश्यम 3 भी जल्द ही बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews