Hera Pheri 3 की कास्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, फिल्म में इस नए कलाकार की होगी एंट्री

Hera Pheri 3 की कास्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, फिल्म में इस नए कलाकार की होगी एंट्री

Hera Pheri 3 : हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा होंगे। उन्होंने पहले इस फिल्म में नहीं होने का ऐलान किया था लेकिन अब उन्होंने फिल्म में फिर से राजू का किरदार निभाने की घोषणा की है। फिल्म के अन्य में कास्ट में पूर्व में शामिल थे सुनील शेट्टी और पारेश रावल, जो फिल्म के अभिनेता होंगे। इसमें संजय दत्त की एंट्री की भी बात चल रही है।

इस एक्ट्रेस को किया जा सकता है शामिल

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा पाटनी, रश्मिका मंदाना और कृति सेनना जैसी जानी-मानी एक्ट्रेसेस को ‘हेरा फेरी 3’ के फीमेल कास्ट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और पारेश रावल फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। “हेरा फेरी 3” एक मोस्ट अवेटेड भारतीय कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, और पारेश रावल फिर से अपने मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिलहाल, फिल्म की रिलीज़ तिथि अभी तक घोषित नहीं हुई है।

एवरग्रीन फिल्मों में से एक

यह कॉमेडी फिल्म एवरग्रीन फिल्मों में से एक है जिसे सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार की जबरदस्त ऐक्टिंग ने ज्यादा अच्छा बना दिया था। प्रड्यूसर साजिद नाडियावाला ने इंतजार खत्म करते हुए हेरा फेरी के फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दे दी है, यह फिल्म कंफर्म हो चुकी है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में पुरानी तिकड़ी ही नजर आएगी। इतने सालों में कई बार इस फिल्म को लेकर अफवाहें उड़ चुकी है। साजिद नाडियावाला का कहना है कि फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल नजर आएंगे। फैंस भी फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो चुके हैं और इससे जुड़े मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर किसी को भी हंसी आ सकती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews