बिग बॉस 19: हिना खान ने खोया आपा, इस कंटेस्टेंट का लिया साइड और जानें किसको सुनाई खरी खोटी

बिग बॉस 19 में हिना खान ने अपने तेवर दिखाते हुए फरहाना भट्ट को आड़े हाथों लिया। इस दौरान हिना ने न सिर्फ फरहाना की हरकतों पर सवाल उठाए बल्कि उन्हें जमकर फटकार भी लगाई।
Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 इस वक्त सुर्खियों में छाया हुआ है और शो के बाहर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इस बार चर्चा में हैं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान, जिन्होंने घर की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को आड़े हाथों ले लिया। वजह बनी फरहाना की वह टिप्पणी जिसमें उन्होंने टीवी कलाकारों को फिल्मी सितारों से कमतर बताया। हिना ने इस बयान को बेहद अपमानजनक माना और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर दिया।

हिना खान ने एक्स पर दो पोस्ट लिखे और फरहाना भट्ट को कड़ी फटकार लगाई। हालांकि, कुछ देर बाद हिना ने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए, लेकिन तब तक यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे। फैंस भी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आए और हिना के पक्ष में खड़े दिखे। अब सवाल यह है कि आखिर फरहाना के बयान में ऐसा क्या था, जिसने हिना खान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया?

हिना खान ने सोशल मीडिया पर क्यों जताया गुस्सा?

फरहाना भट्ट के बयान में कहा गया था कि टीवी एक्टर्स कभी फिल्मी सितारों के बराबर नहीं हो सकते। इस टिप्पणी ने टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हिना खान को नाराज़ कर दिया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “हम किसी भी माध्यम में अच्छे और यादगार काम करना पसंद करते हैं। सभी माध्यमों का समान सम्मान करते हैं। टीवी पर आकर खुद को फिल्म एक्टर कहकर बड़ा बताना ऐसा कोई स्थापित कलाकार कभी नहीं करेगा। खाली बातों से सिर्फ शोर आता है।”

दूसरी पोस्ट ने मचाया हंगामा

हिना खान ने अपने दूसरे पोस्ट में और भी सख्त लहजे का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा, “क्या टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो किसी सिनेमाघर में टेलीकास्ट हुआ है? नहीं ना हमारे टीवी का दिल ही इतना बड़ा है कि कोई भी लालची आकर स्टार बन जाता है। इसके लिए ऊपर वाले का शुक्रिया। अब मुझसे ज्यादा मत बुलवाओ।” इस पोस्ट ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और दर्शकों के बीच टीवी बनाम फिल्मी सितारों की बहस छिड़ गई।

फैंस का मिला हिना खान को सपोर्ट

हिना खान के इन पोस्ट पर फैंस की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आईं। एक यूजर ने लिखा, “हिना बिल्कुल सही बोल रही हैं। टीवी की पहचान और मेहनत कोई कम नहीं है।” वहीं, दूसरे ने कहा, “हिना और अशनूर पुराने दोस्त हैं, इसलिए यह साफ दिख रहा है कि वह अशनूर कौर का सपोर्ट कर रही हैं।” हालांकि, ज्यादातर लोगों ने हिना की बातों का समर्थन किया और फरहाना भट्ट की सोच को गलत ठहराया।

टीवी बनाम फिल्म इंडस्ट्री की बहस ने पकड़ा जोर

क्यों बार-बार उठता है यह मुद्दा?

यह पहली बार नहीं है जब टीवी एक्टर्स को फिल्मी सितारों से कमतर समझा गया हो। इंडस्ट्री में लंबे समय से यह बहस चलती आ रही है कि टीवी कलाकारों को अक्सर सीमित दायरे में देखा जाता है। लेकिन सच्चाई यह है कि कई टीवी कलाकारों ने फिल्म और ओटीटी में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

हिना खान का करियर खुद देता है जवाब

हिना खान का करियर इस बहस का एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने टीवी से शुरुआत की, फिल्मों और वेब सीरीज़ में भी काम किया और हर जगह अपनी मजबूत पहचान बनाई। यही वजह है कि वह इस मुद्दे पर चुप नहीं रह पाईं और फरहाना भट्ट को सीधे शब्दों में जवाब देना जरूरी समझा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews