बिग बॉस 19 में नजर आएगी टीवी की ये अदाकारा! मेकर्स ने किया अप्रोच

बिग बॉस के हर सीजन में दर्शकों को टेलीविजन और सोशल मीडिया के सितारों को पास से जानने का मौका मिलता है। जल्द ही इस शो का 19वां सीजन शुरू होगा। जिसमें टीवी की एक्ट्रेस नजर आ सकती है।
Bigg Boss 19

बिग बॉस टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में से एक है। इसके हर सीजन में दर्शकों को जबरदस्त मौज-मस्ती और एंटरटेनमेंट देखने को मिलता है। सबसे ज्यादा शो में आने वाले कंटेस्टेंट का ड्रामा दर्शकों को पसंद आता है। अब तक के सारे सीजन सक्सेसफुल रहे हैं और अब 19वां सीजन आने वाला है जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा।

बीते दिनों के सामने आया था कि शो लेट हो जाएगा लेकिन अब जुलाई तक इसके ऑन एयर होने की चर्चा की जा रही है। जब भी यह शो शुरू होने वाला रहता है तब इसमें आने वाले कंटेस्टेंट के नाम की चर्चा जोर शोर से होती है। इस बार भी कई सारे सितारों का नाम सामने आ रहा है जो इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

ये हसीना Bigg Boss 19 में आएगी नजर

बिग बॉस में आने वाले सितारों की लिस्ट में टेलीविजन की एक हसीना का नाम भी जुड़ गया है। अपनी ऑन स्क्रीन एक्टिंग से यह एक्ट्रेस हमेशा सही दर्शकों को हंसाती आई है। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि आशिकाना सीरीज की चिक्की शर्मा है जिन्हें फिलहाल जादू तेरी नजर में देखा जा रहा है। उनका असली नाम खुशी है और बताया जा रहा है की मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है।

एक्ट्रेस ने किया कंफर्म

शो के मार्क्स द्वारा अप्रोच किया जाने की जानकारी खुशी दुबे ने दी है। उन्होंने बताया है कि ऑफर मिला है और अभी बातचीत चल रही है। वैसे ही साफ नहीं हो पाया है कि वह शो का हिस्सा बनने वाली है या फिर नहीं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो खुशी का चुलबुलापन बिग बॉस के घर में देखने को मिलेगा।

कब आएगा बिग बॉस 19

फिलहाल बिग बॉस 19 की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। समय पहले कलर्स के सोशल मीडिया हैंडल से एक आंख की फोटो शेयर की गई थी। इसे देखकर लोग बिग बॉस के अगले सीजन का अंदाजा लगा रहे थे। यह बताया जा रहा है कि सलमान खान अपने इस शो के साथ 30 जुलाई से दर्शकों का मनोरंजन कर सकते हैं। हालांकि जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं होती तब तक कुछ भी कंफर्म नहीं है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews