Bigg Boss 20 का पहला टीजर रिलीज, प्रोमो वीडियो के साथ प्रीमियर डेट भी आउट

बिग बॉस सीजन 20 का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। शो का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही रिलीज डेट की जानकारी भी दे दी गई है।
Bigg Boss 20

बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसके शुरू होने का हर साल दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल भी फैंस यही जानना चाहते हैं कि उनका यह फेवरेट शो कब से शुरू होने वाला है। इसी बीच मेकर्स ने एक अपडेट शेयर की है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

अगर आप भी इस शो को देखने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी। दरअसल, सलमान खान का एक शानदार प्रोमो रिलीज करते हुए शो की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। चलिए जान लेते हैं कि आप इसे कब से देख सकेंगे।

बिग बॉस 20 का पहला टीजर जारी

जियो हॉटस्टार और कलर्स के इस शो के साथ सलमान खान एक बार फिर होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। बिग बॉस 20 का पहला टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें सलमान एक घोड़े के साथ एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं और एक बड़े ट्विस्ट के बारे में बात कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

क्या लगेगा करण अर्जुन का तड़का

प्रोमो में सलमान कहते हैं ‘जो करण अर्जुन में हुआ था वह बिग बॉस में दोबारा होगा।’ इस प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा ‘एक से भले दो, बिग बॉस 6 सितंबर से शुरू होगा। जियो हॉटस्टार और कलर्स पर।’

कैसा होगा ये सीजन

बिग बॉस के हर सीजन में पिछले सीजन से कुछ अलग देखने को मिलता है। इस बार आने वाला शो भी काफी अलग होने वाला है। मेकर्स का कहना है कि बिग बॉस का हर सीजन नया खेल और नया मोड़ लेकर आता है लेकिन इस सीजन का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन एक रहस्य है, जो इसे पहले देखे गए किसी भी सीजन से अलग बनाएगा। इस बारे में सलमान खान ने बताया कि पहला हिंट सामने आ चुका है, बस आपको इसे दो बार देखना होगा। टीजर तो बस शुरुआत है और मैं इंतजार नहीं कर पा रहा कि दर्शक कब सुराग जोड़ना शुरु करेंगे, जब बिग बॉस हिंदी 20 शुरू होगा।

कब और कहां देख सकेंगे शो

अगर आप भी बिग बॉस देखने के शौकीन है तो इसका प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है। ये जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। वहीं इसे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। शो के कंटेस्टेंट से जुड़ी कोई भी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पिछले सीजन में गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विनर बने थे। इसमें फरहाना, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद और अशनूर कौर जैसे सितारों को देखा गया था। अब नए सीजन में कौन से सितारे नजर आएंगे, यह जानने के लिए फैंस उत्सुक हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews