अगस्त 2025 में रिलीज होंगी 7 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा टक्कर

जुलाई का महीना भले ही फिल्मों के लिए उतना खास ना रहा हो, लेकिन अगस्त के महीने में कई बड़ी फिल्में एक-दूसरे से टकराने वाली है। बता दें कि यह सभी फैंस के बीच मोस्ट अवेटेड मूवीज होंगी।
Cinema Movie

कुछ दिनों बाद अगस्त का महीना शुरू हो जाएगा। यह महीना मूवी लवर के लिए बहुत ही खास होगा, क्योंकि इस महीने में सात बड़ी फिल्में एक-दूसरे से टकराने के लिए तैयार हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है। यह तो फिल्मों के रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा कि कौन सी फिल्म कितनी ज्यादा सुपरहिट रही है और बॉक्स ऑफिस का सिंहासन किस मूवी के नाम पर होगा। फैंस अगस्त महीने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे होंगे जो अपने पसंदीदा स्टार को बड़े पर्दे पर देखने जाएंगे, तो कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो इन सातों फिल्मों को देखेंगे और इसके बाद तय करेंगे कि कौन सी फिल्म ज्यादा बेस्ट है।

बात करें जुलाई की, तो बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दिन बहुत ही धीमे रहे, लेकिन महीने का अंत शानदार रहा। सैयारा फिल्म ने इस महीने मूवी कलेक्शन को बड़ा आंकड़ा दिया है।

सबसे बड़ा संग्राम

मीडिया सूत्रों के मानें तो सैयारा फिल्म का क्रेज देखकर कई बड़े सुपरस्टार्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। हालांकि इस महीने रिलीज हुई इस फिल्म को अगस्त महीने में कई बड़ी फिल्में टक्कर देने के लिए तैयार हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस महीने सबसे बड़ा संग्राम होने वाला है।

इन फिल्मों में होगा टक्कर

  • इस लिस्ट में पहला नाम धड़क 2 का है, जो कि धड़क फिल्म का सीक्वल है। करीब 7 साल बाद धर्मा प्रोडक्शन इसे 1 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज करने वाला है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी नजर आएंगे। इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जो कि बहुत ही ज्यादा इंटरेस्टिंग था। फैंस इस मूवी को थिएटर में देखने के लिए बेताब हैं।
  • इसी दिन यानी 1 अगस्त को ही सन ऑफ सरदार 2 रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह धड़क 2 को जोरदार टक्कर दे सकती है। हालांकि, पहले यह फिल्म 25 जुलाई को थिएटर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सैयारा का क्रेज देखते हुए अजय देवगन ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था। अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़क 2 से टकराने वाली है, जिसमें मृणाल ठाकुर, संजय मिश्रा, रवि किशन और दीपक डोबरियाल नजर आएंगे।
  • 14 अगस्त को भी तीन बड़ी फिल्में आपस में एक-दूसरे से क्लैश करेंगी, जिनमें वॉर 2, कुली और भोगी शामिल हैं। बात करें वॉर 2 की, तो फैंस काफी लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। हिंदी के अलावा इस फिल्म को तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।
  • वहीं, साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली भी इसी दिन रिलीज हो रही है, जिनकी साउथ में बहुत ही ज्यादा बड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में यह इन दोनों फिल्मों पर भारी पड़ सकती है। हालांकि, जब तक मूवी थिएटर में नहीं आ जाती, इसके कलेक्शन के बारे में अंदाजा लगाना पॉसिबल नहीं है।
  • इसके अलावा, फिल्म भोगी भी इसी दिन रिलीज होने वाली है, जो सभी बड़े स्टार्स को एक साथ टक्कर देने के लिए तैयार है।
  • इसके बाद 22 अगस्त को त्रिभणाधारी बर्बरीक फिल्म रिलीज की जाएगी, जो कि तेलुगू भाषी फिल्म है। इसका निर्देशन मोहन श्रीवास्तव ने किया है। इस फिल्म में एक्टर वशिष्ठ, सिंह सत्य राज, सांची राय और सत्यम राजेश जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
  • महीने के अंत में परम सुंदरी फिल्म रिलीज की जाएगी। हालांकि यह फिल्म पहले 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश इसके रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि अभी इसके रिलीज डेट पर थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है। अभी तक फिल्म के रिलीज होने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews