बॉलीवुड पर कोरोना का कहर, अब भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल पॉजिटिव

भूमि पेडनेकर

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। राजनेताओं (Politicians) के बाद बॉलीवुड (Bollywood) पर भी कोरोना (Coronavirus) का साया तेजी से मंडरा रहा है। अब अब अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और व‍िक्‍की कौशल (Vicky Kaushal) भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए है। भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल ने खुद सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढ़े.. Indore News: राऊ में शराब दुकान पर उमड़ी भीड़, आबकारी उपनिरीक्षक सस्पेंड, अधिकारी को नोटिस

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा है कि  ‘आज मेरे अंदर कोविड-19 के हल्के लक्षण पाए गए हैं। मैं ठीक महसूस कर रही हूं और खुद को आइसोलेट कर चुकी हूं। डॉक्टर और हेल्थ प्रोफेशनल्स के साथ टच में हूं और सभी सावधानियां बरत रही हूं। जो भी व्यक्ति मेरे कॉन्टैक्ट में आया है, वह अपनी जांच करा ले।’

वही विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके लिखा, ‘सभी तरह के बचाव और ख्याल के बाद भी बदकिस्मती से मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। सभी जरूरी प्रोटोकॉल्स का मैं पालन कर रहा हूं और फिलहाल होम क्वारंटीन में हूं इसके साथ ही डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार बताई गई दवाइयां ले रहा हूं,  मैं उन सभी लोगों से गुजारिश करता हूं, जो मेरे संपर्क में आए हैं कि अपना कोरोना टेस्ट कराएं। आप सभी ख्याल रखें और सुरक्षित रहें।’

बता दे कि कि अबतक कई बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुकी है।  इसके पहले अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar), गोविंदा (Govinda) और आलिया भट्ट (Aliaa Bhatt)समेत फ़िल्म राम सेतु (Film Ram Setu) के 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित हो चुके है।

भूमि पेडनेकर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews