अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाकर इंडस्ट्री से गायब हुई ये हसीनाएं, कोई बनी इंटीरियर डिजाइनर तो कोई यूट्यूबर

बड़े पर्दे पर जब भी किसी एक्ट्रेस की एंट्री होती है लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो जाते हैं। ऐसे कई चेहरे आए जिन्होंने खूब धमाल मचाया लेकिन फिर गायब हो गए।चलिए आज इन्हीं के बारे में जानते हैं।
Bollywood actress

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहां कई लोग अपना करियर बनाने के लिए पहुंचते हैं। फेमस होने और दर्शकों के बीच अलग मुकाम हासिल करने के लिए अनगिनत लोग माया नगरी मुंबई पहुंचते हैं। इनमें से कुछ लोगों को किस्मत का साथ मिल जाता है तो कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो हजारों की भीड़ में गुमनाम हो जाते हैं।

अक्सर इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा होती है कि जिसका बैकग्राउंड यहां से जुड़ा हुआ है। उसे सफलता मिल ही जाएगी या फिर अपनी जगह बनाने में उसे आसानी होगी। लेकिन यह पूरी तरह से दर्शकों पर डिपेंड करता है कि किस सितारे की एक्टिंग ने उन्हें इंप्रेस किया है। ऐसे कई नाम हैं, जो ताल्लुक तो बॉलीवुड के नामी परिवारों से हैं लेकिन वह पहचान हासिल नहीं कर सके, जिसकी उम्मीद थी। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं। जिन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा पहचान भी हासिल की लेकिन अचानक से गायब हो गए।

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार शिल्पा शेट्टी की बहन हैं। खूबसूरती के मामले में उनका कोई जवाब नहीं। एक्ट्रेस को अपने फ़िल्मी करियर में इमरान हाशमी के साथ जहर फिल्म करते हुए देखा गया। इतना ही नहीं वह मोहब्बतें जैसी मल्टी स्टार ब्लॉकबस्टर का हिस्सा भी रहीं। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी जिसके लिए उन्होंने IIFA स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर का अवॉर्ड हासिल किया था।

शमिता ने गिनती की फिल्में करने के बाद इंडस्ट्री को जैसे अलविदा कह दिया। हालांकि, वो छोटे परदे से जुड़ी रही और झलक दिखला जा से लेकर खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जैसे शोज में नजर आईं। मेरे यार की शादी और साथिया जैसी फिल्मों में उन्होंने आइटम सॉन्ग भी किए लेकिन वह सफलता हासिल नहीं कर पाईं जो उनकी बहन को मिली। अब वह इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर अपनी कंपनी गोल्डन लीफ इंटीरियर्स चला रही हैं।

आयशा टाकिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म वांटेड में नजर आई खूबसूरत सी एक्ट्रेस आयशा तो आपको याद ही होगी। फिल्म में इन दोनों कलाकारों की लव स्टोरी और केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। वांटेड से पहले साल 2004 में एक्ट्रेस को टार्जन द वंडर कार में देखा गया था। यह उनके करियर की शुरुआत थी। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

एक्ट्रेस की फिल्मों की लिस्ट लंबी है, उन्होंने लगभग 22 फिल्मों में काम कर लेकिन असली सफलता वांटेड से ही मिली। दिल मांगे मोर और डोर में भी उनका किरदार काफी अच्छा था। फिल्मी दुनिया से दूर हैं और एक बिजनेस वूमेन के तौर पर अपना रेस्टोरेंट और बुटीक चला रही हैं।

अमृता राव

मधुपुर की सीधी और सिंपल सी लड़की ‘जल लीजिए’ वाली पूनम तो आपको याद होगी जिसने प्रेम का दिल धड़का दिया था। जी हां, हम विवाह फिल्म की पूनम यानी अमृता राव की बात कर रहे हैं। शाहिद कपूर के साथ आई उनकी ये फिल्म आज भी दर्शकों की ऑल टाइम फेवरेट लिस्ट में से एक है। एक्ट्रेस को इस फिल्म के अलावा शाहरुख खान स्टारर मैं हूं ना में देखा गया।

अमृता ने अपने ग्लैमरस करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। सबसे पहले उन्हें फेयर एंड लवली के विज्ञापन में देखा गया था। 2002 में अब के बरस से उनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ इसके बाद वह मस्ती और इश्क विश्क जैसी फिल्मों में नजर आईं। विवाह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। साल 2019 में आखिरी बार उन्हें फिल्म ठाकरे में देखा गया इसके बाद वह फिल्मी दुनिया से दूर हो गई। अब वह अपने पति और बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं और कपल आफ थिंग्स नाम का यूट्यूब चैनल चलाती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews