सलमान-शाहरुख के बाद अब आमिर पर बरसे अभिनव कश्यप, कही ये बातें

बॉलीवुड डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने पॉडकास्ट में आमिर खान पर किए चौंकाने वाले बयान, कहा “सबसे चालाक और शातिर आदमी, राजकुमार हीरानी और राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी उनकी फिल्मों के पीछे जाते हैं।
Aamir Khan

बॉलीवुड में अभिनव कश्यप लगातार स्टार्स को लेकर विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। पहले सलमान और शाहरुख पर तीखे बयान देने के बाद अब कश्यप ने आमिर खान (Aamir Khan) पर मोर्चा खोला है। उन्होंने हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि आमिर खान जितने परफेक्ट दिखते हैं, उतने आसान नहीं हैं। उनका आरोप है कि आमिर मैनिपुलेटिव और हर चीज में दखल देने वाले हैं।

कश्यप ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने आमिर के साथ 2-3 विज्ञापन किए, और हर टेक में उनके सख्त कंट्रोल और पर्टिकुलर रवैये ने उन्हें थका दिया। उनका मानना है कि आमिर की यह आदत इंडस्ट्री के कई फिल्ममेकरों को उनकी फिल्मों के पीछे खींचती है। यह बयान इंडस्ट्री में नया बहस का मुद्दा बन गया है।

अभिनव कश्यप का आमिर खान पर आरोप

अभिनव कश्यप ने खुलासा किया कि आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है, लेकिन उनके साथ काम करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, “वो सबसे चालाक लोमड़ी है। वो सलमान से भी छोटा है हाइट में लेकिन क्या मैनिपुलेटिव आदमी है और सबसे शातिर चोर है।” कश्यप के अनुसार, आमिर हर चीज में दखल देते हैं, चाहे एडिटिंग हो या डायरेक्शन। उनका पूरा कामकाज एक सख्त कंट्रोल वाले इकोसिस्टम में चलता है, जिससे उनके साथ काम करना चुनौतीपूर्ण बन जाता है।

आमिर खान की कार्यशैली पर डायरेक्टर की टिप्पणी

कश्यप ने बताया कि आमिर के 25 टेक लेने के बाद भी उनका पहला और आखिरी टेक अक्सर समान होता है। आमिर हर टेक को खुद चेक करते हैं और फिर कहते हैं, “एक और, थोड़ा और, यह बाकी है, वह बाकी है।” लेकिन अक्सर परिणाम वही रहता है।

अभिनव कश्यप ने यह भी सवाल उठाया कि इतनी कंट्रोलिंग आदत होने के बावजूद, क्यों राजकुमार हिरानी और राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसी सफल फिल्ममेकर अपनी फिल्मों को आमिर के पास ले जाते हैं। उन्होंने कहा, मैं उनका सम्मान करता हूं, वे बहुत सफल हैं। लेकिन फिर भी लोग आमिर के घर क्यों मिलते रहते हैं? उनमें ऐसा क्या है जो दूसरों में नहीं है?

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews