बॉलीवुड की दिवाली पार्टी में बिखरा सितारों का जलवा, सलमान और कटरीना ने लूटी लाइमलाइट

Diwali 2023

Diwali 2023: दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही सितारों की पार्टियों का दौर भी शुरू हो चुका है। एक के बाद एक बॉलीवुड में कई पार्टियां आयोजित की जा रही है। जहां पर सितारों का मेला लगता हुआ देखा जा रहा है। मनीष मल्होत्रा की बॉलीवुड पार्टी के बाद अब रमेश तौरानी ने धमाकेदार पार्टी का आयोजन किया। यहां पर बॉलीवुड के तमाम सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराते दिखाई दिए। मंगलवार को बॉलीवुड की दूसरी दिवाली पार्टी थी जिसे फिल्म निर्माता रमेश ने आयोजित किया था। यहां पर सलमान खान से लेकर कटरीना कैफ तक बहुत से सितारे पहुंचे और कैमरा के सामने पोज देते हुए दिखाई दिए।

सलमान और कटरीना ने जीता दिल

इस पार्टी में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी नजर आए और उन्होंने मस्टर्ड शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी हुई थी जिसमें उनका लुक कमाल कर रहा था। हमेशा की तरह वह अपनी जेब में हाथ डाले कैमरा के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते दिखाई दिए। दूसरी तरफ कटरीना कैफ ने अपने इंडियन लुक से सभी का दिल जीत लिया। वह यहां पर फ्लोरल प्रिंट ब्राउन कलर का लहंगा पहन कर पहुंची और अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बना दिया।

रितेश और जेनेलिया की जोड़ी

बॉलीवुड की इस पार्टी में पावर कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया को भी देखा गया। इन दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी फेमस है और उनकी केमिस्ट्री देखकर हर कोई खुश होता हुआ दिखाई देता है। कपल को यहां ट्विनिंग करते हुए देखा गया। रितेश ने जहां व्हाइट शेरवानी पहनी थी तो वही जेनेलिया भी उसी रंग के गाउन में नजर आईं।

सपरिवार आए गोविंदा

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा जहां जाते हैं उसे पार्टी की जान बन जाते हैं। उन्हें हमेशा सबसे हंसते मुस्कुराते हुए मिलते देखा जाता है। इस बॉलीवुड पार्टी में वह अपने परिवार के साथ शामिल हुए और इस दौरान सभी ने ब्लैक कलर के आउटफिट पहन रखे थे और यह परफेक्ट फैमिली नजर आ रही थी। बता दें कि गोविंदा ऐसे कलाकार हैं जो बहुत कम पार्टियों में शामिल होते हैं लेकिन इस पार्टी में उन्होंने अपना जलवा बिखेर दिया।

नजर आए ये सितारे

बॉलीवुड की इस पार्टी में अन्य सितारों को भी शामिल होते हुए देखा गया। यहां पर एक्टर तुषार कपूर भी नजर आए और उन्होंने स्काई ब्लू कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था। उन्हें काफी समय बाद मीडिया के सामने आते हुए देखा गया। यहां पर करिश्मा तन्ना भी पहुंची और अपनी खूबसूरती से उन्होंने पार्टी में चार चांद लगा दिया। वरुण बंगेरा को भी पार्टी में देखा गया और इसके अलावा इंडस्ट्री के तमाम सितारे यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराते नजर आए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews