शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक इन सितारों के अफेयर्स की खूब हुई चर्चा, जानें अनसुने किस्से

बॉलीवुड के गलियारे में हमेशा किसी ना किसी सितारे की डेटिंग की खबरें आती रहती है। ये आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से चल रहा है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही चर्चित अफेयर्स के बारे में बताते हैं।
Bollywood love stories

बॉलीवुड केवल फिल्मों में दिखाई गई अपने प्रेम कहानियों के लिए नहीं रियल लाइफ लव स्टोरी (Bollywood love stories) की वजह से भी खूब चर्चा में रहता है। बी टाउन के सितारों का नाम अक्सर एक दूसरे के साथ जुड़ता है। कभी कोई खबर सही निकलती है तो कभी सेलिब्रिटीज इन्हें सिरे से खारिज कर देते हैं। जब भी सितारे साथ में काम करते हैं उनके अफेयर के अटकलें तेज हो जाती है।

बॉलीवुड की जोड़ियां को अक्सर अपने अफेयर छुपाने की कोशिश करते हुए देखा जाता है।रवीना टंडन-अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा-शाहरुख खान जैसे कई नाम हैं, जो किसी समय साथ में जोड़े जाते थे और आज भी उनकी चर्चा हो जाती है। चलिए आज हम आपको इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही अफेयर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें जमकर सुर्खियां मिली थी।

अमिताभ और रेखा

इंडस्ट्री के अफेयर की चर्चा हो रही है और अमिताभ रेखा का नाम सामने ना आए ऐसा भला कैसे हो सकता है। इन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया लेकिन उनके बारे में चली अफवाहों को कभी नकारा नहीं जा सका। इनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी तो कमाल की थी लेकिन ऑफ स्क्रीन भी इनके बीच नजदीकियां काफी चर्चा में रहीं। यह भी कहा जाता है कि जया बच्चन ने रेखा को अमिताभ से दूर रहने को कहा था।

शाहरुख खान प्रियंका चोपड़ा

शाहरुख खान का नाम वैसे तो किसी एक्ट्रेस के साथ नहीं जुड़ा लेकिन प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके अफेयर की खबरों ने लंबे समय तक हेडलाइंस में जगह बनाई थी। बताया जाता है कि ‘डॉन 2’ की शूटिंग के दौरान यह सीक्रेटली एक दूसरे को डेट कर रहे थे। प्रियंका को कई बार मन्नत के बाहर स्पॉट किया गया। जब इस तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही थी तब किंग खान की पत्नी गौरी ने अपनी नाराजगी जताई थी।

अक्षय कुमार-रवीना टंडन

अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। जब ये दोनों साथ काम कर रहे थे तब इनके अफेयर की चर्चा भी बहुत हुई थी। खबर तो यह तक आई थी कि 1994 में आई फिल्म ‘मोहरा’ के बाद उन्होंने सगाई कर ली थी। हालांकि, इन दोनों सितारों ने कभी भी इन बातों को तूल नहीं दिया और ना ही इनपर कोई रिएक्ट किया।

श्रीदेवी-बोनी कपूर

श्रीदेवी और बोनी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित नाम हैं और उनकी बेटियां जाह्नवी भी और खुशी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे बन चुके हैं। एक समय ऐसा था जब इन दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी थी। पहले यह बोला गया कि श्रीदेवी की मिथुन से शादी हो गई है लेकिन बाद में बोनी से उनका नाम जुड़ा। बोनी उस समय शादीशुदा थे और लोगों से रिश्ते को छुपाने के लिए उन्होंने श्रीदेवी से राखी बंधवा ली थी। हालांकि, कुछ समय बाद यह शादी के बंधन में बंध गए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews