Bollywood News: जन्मदिन पर कंगना की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

bollywood thalaivi

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। आज यानी कि 23 मार्च को कंगना रनोट (kangana ranaut) की बहुप्रतीक्षित (much awaited) फ़िल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर (trailer) रिलीज  (release)किया गया है। खास बात ये है कि आज ही कंगना रनोट का जन्मदिन (birthday) भी है। ज्ञात हो को थलाइवी तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और तमिलनाडु की कद्दावर नेता जयललियता (jayalalitha) की बायोपिक (biopic) है। इस फ़िल्म में कंगना रनोट ही जयललिता का किरदार निभा रही हैं। आज रिलीज किये गए थलाइवी का ट्रेलर जबरदस्त है और जनता उसे काफी पसंद कर रही है। ट्रेलर में साफ तौर पर जयललिता का सिनेमा (cinema) से लेकर सत्ता के गलियारों (politics) तक का सफर देखा जा सकता है।

फ़िल्म के लिए कंगना ने कड़ी मेहनत की है। ट्रेलर में वे जयललिता के किरदार में काफी प्रभावशाली लग रहीं हैं। फ़िल्म में जयललिता के पूरे जीवन काल को दर्शाया गया है। ऐसे में कंगना को फ़िल्म की शूटिंग के दौरान शारीरिक कई बदलाव लाने पड़े। जो काबिल-ए-तारीफ है। ट्रेलर में जयललिता के किरदार के अलावा दूसरे सबसे दिलचस्प किरदार एमजी रामचंद्रन की बात करें तो ये किरदार अरविंद स्वामी द्वारा निभाया गया है। ट्रेलर में एमजी रामचंद्रन की तीसरी पत्नी और तमिल नाडु की पहली महिला मुख्यमंत्री जानकी रामचंद्रन की भी झलक देखने को मिलती है। जानकी रामचंद्रन का किरदार एक्ट्रेस मधु ने निभाया है।

यह भी पढ़ें… MP Politics: अपनी ही पार्टी पर बरसे BJP MLA, शिवराज सरकार के खिलाफ अपनाया बगावती सुर

फ़िल्म के ट्रेलर में जयललिता और एमजी रामचंद्रन के रिश्ते के कई पहलुओं को दर्शाया गया है। जयललिता को फिल्मों से राजनीति में लाने का श्रेय एमजी रामचंद्रन को ही दिया जाता। जयललिता 6 बार तमिल नाडु की मुख्यमंत्री रहीं। एमजी रामचंद्रन और जयललिता ने साथ मे कई फिल्मों में काम किया था।

फ़िल्म की पटकथा बाहुबली के लेखक दिग्गज फ़िल्म राइटर केवी विजयेंद्र ने लिखी है। वहीं एएल विजय ने इसका निर्देशन किया है। 23 अप्रैल को फ़िल्म थलाइवी तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा मे रिलीज की जा रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews