रेखा ही नहीं ये 2 सेलिब्रिटी भी मांग में सजाती हैं सिंदूर, आज तक नहीं की शादी

बॉलीवुड के जितने भी सितारे हैं वह प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। चलिए आज उन एक्ट्रेस के बारे में जान लेते हैं जो अनमैरिड होते हुए भी मांग में सिंदूर लगाती हैं।
Bollywood

जब भी बॉलीवुड (Bollywood) की सिंगल एक्ट्रेस का जिक्र होता है तो लोगों को अपने आप ही दिग्गज अदाकारा रेखा का नाम याद आ जाता है। वो बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। 70 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती और फिटनेस लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती है। इसके अलावा एक और चीज है, जिसकी चर्चा होती है और वह है एक्ट्रेस की मांग में भरा हुआ सिंदूर।

कभी ना कभी इस बात की चर्चा हो ही जाती है कि आखिरकार रेखा क्यों अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं जबकि वह शादीशुदा नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं की रेखा के अलावा और भी फीमेल सेलेब्स हैं, जो शादीशुदा नहीं है, लेकिन अपनी मांग में सिंदूर सजाती हैं।

शादी के बिना सिंदूर

इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस पर नजर डालें जिन्होंने शादी नहीं की है, उनमें तबु, दिव्या दत्ता, तनीषा चटर्जी, नरगिस फाखरी जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि कुछ ऐक्ट्रेस सिंगल होते हुए भी सिंदूर को फैशन स्टेटमेंट की तरह कैरी करती हैं। आज हम आपको रेखा के अलावा दो ऐसी ही सेलेब्स के बारे में बताते हैं।

रेखा की मांग में सिंदूर

रेखा पर एक किताब लिखी गई है जिसमें उन्होंने बताया है कि वह अपनी मांग में सिंदूर क्यों भरती हैं। इसमें यह लिखा हुआ है कि नेशनल फिल्म अवार्ड में जब उन्हें उमराव जान के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। तब राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने उनसे मांग में सिंदूर भरने का कारण पूछा था। इस पर रेखा ने बताया था कि मैं जिस जगह से हूं वहां पर सिंदूर भरना आम बात है यह फैशन की तरह है।

गीता भी भरती हैं मांग

रेखा के अलावा इंडस्ट्री की फेमस कोरियोग्राफर गीता कपूर भी अपनी मांग में सिंदूर भरती है। उन्होंने शादी नहीं किया लेकिन उन्होंने बताया था कि वह भगवान शिव की भक्त है और हर सोमवार को पूजन करती हैं और उसके बाद सिंदूर लगाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगर वह शादी करेंगी तो किसी से छुपाएंगी नहीं।

पवित्रा पुनिया भी हैं शामिल

पवित्रा पुनिया को एक नहीं बल्कि कई बार अपनी मांग में सिंदूर भरते हुए देखा गया है। एक्ट्रेस के लुक को देखकर लोग उनसे सवाल करने लगे थे। इस पर उन्होंने बताया था कि वह राम भक्त हैं और हनुमान जी ने भगवान राम की लंबी उम्र के लिए पूरे शरीर पर सिंदूर लगाया था। इस तरह से वह भी मांग में सिंदूर लगाती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews