Border 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, एक ही दिन में की जबरदस्त कमाई

बॉर्डर 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस क्रेज का अंदाजा एडवांस बुकिंग के आंकड़े से लगाया जा सकता है। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने एक ही दिन में कितने करोड़ कमा लिए हैं।
Border 2 Teaser Release

1997 में जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर का सीक्वल रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। 23 जनवरी को बॉर्डर 2 सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस सीक्वल देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

मेकर्स भी फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट शेयर करते रहते हैं। ये अपडेट्स दर्शकों की क्रेज को बरकरार रखने का काम करते हैं। अब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और ऐसा लग रहा है कि यह जबरदस्त कमाई करने के लिए कमर कस चुकी है।

बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग

बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग एक दिन पहले ही शुरू हुई है लेकिन इसने रिकॉर्ड तोड़ने की प्लानिंग शुरू कर दी है। दरअसल रिपब्लिक डे की छुट्टी आ रही है जिसकी वजह से लोग फिल्म देखने के लिए बहुत एक्साइटेड है। ऐसा लग रहा है कि लॉन्ग वीकेंड का इसे जमकर फायदा मिलने वाला है। पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार इसने कितने कमाए हैं।

फिल्म ने कमाए करोड़ों

एक ही दिन में इस फिल्म के 73000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। अभी तक इसके 11042 शो लगे हैं और यह नंबर आने वाले दिनों में बढ़ाने वाला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 7.29 करोड़ की कमाई की है। रिलीज में अभी 3 दिन बाकी है और अगर ऐसे ही बुकिंग चलती रही तो फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

ट्रेलर ने मचाई धूम

बॉर्डर 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसने सभी का दिल खुश कर दिया। इसमें एक्शन से लेकर इमोशन, देशभक्ति सब कुछ एक साथ देखने को मिला। फिल्म के गाने भी बहुत पसंद किए जा रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews