क्राइम की अंधेरी दुनिया से लड़ेंगी करिश्मा कपूर, OTT पर कब और कहां देख सकेंगे Brown

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का एंटरटेनमेंट करते हुए देखा जाने वाला है। उनकी सीरीज ब्राउन का धांसू टीजर रिलीज कर दिया गया है।
Brown

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा में से एक करिश्मा कपूर को लंबे समय के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी करते हुए देखा जाने वाला है। दरअसल वो बड़े पर्दे से नहीं बल्कि ओटीटी से वापसी करने वाली हैं। उनकी एक सीरीज आ रही है जिसका नाम ब्राउन बताया जा रहा है।

जुर्म की दुनिया से जुड़ी इस सीरीज का टीजर हाल ही में मेकर्स ने रिलीज किया है। इसमें करिश्मा को एक लेडी पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है। जो वीडियो सामने आया है उसमें वो जुर्म की दुनिया के दलदल में फंसी हुई दिखाई दे रही हैं। चलिए जान लेते हैं कि आप इस सीरीज को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं।

ओटीटी पर आएगी ब्राउन

करिश्मा कपूर ने अपने कमबैक के जिम्मेदारी पूरी तरह से अपने कंधों पर ले रखी है। सोलो सीरीज ब्राउन के जरिए वह दर्शकों को एंटरटेनमेंट करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। मेकर्स ने शानदार टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें उन्हें रीता ब्राउन के किरदार में देखा जा सकता है।

कब और कहां आएगी फिल्म

ब्राउन को मशहूर ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। अभी इसकी रिलीज की तारीख तय नहीं हुई है। दर्शकों को बेसब्री से इस अनाउंसमेंट का इंतजार है।

कैसी है कहानी

ब्राउन की कहानी की बात करें तो ये एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें नर बलि का कांसेप्ट दिखाया जाएगा। इस जुर्म का पर्दाफाश करने के लिए रीता को ये केस सौंपा जाता है। हालांकि, इस दौरान उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। टीजर में इस धांसू कहानी की झलक दिखाई गई है। जिसे देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

करिश्मा कपूर का वर्क फ्रंट

करिश्मा कपूर के करियर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2012 में फिल्म डेंजर इश्क में देखा गया था। इसके बाद वह लंबे समय तक एक्टिंग की दुनिया से दूर थी। कुछ समय पहले उन्होंने वेब सीरीज मर्डर मुबारक से कमबैक किया था और अब उन्हें ब्राउन में देखा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews