CID 2 में हुई डॉ. तारिका की एंट्री, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, अभिजीत और डॉक्टर तारिका का रीयूनियन एक बार फिर देखने को मिला है, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा इमोशनल हो गए हैं।
cid 2

20 सालों से लोगों को इंटरटेन कर रही पॉपुलर टेलीविजन धारा CID 2 से एक एक्टर की छुट्टी कंफर्म हो गई है। इस साल शो का दूसरा सीजन आया था, लेकिन शुरुआती दिनों में यह खबर आई कि एसीपी प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम का किरदार खत्म किया जा रहा है। इससे दर्शकों में मायूसी छा गई थी। उनकी वापसी ने फैंस के मायूस चेहरे पर वापस खुशी देखने को मिली है। इससे पहले एक दूसरे एक्टर की छुट्टी कंफर्म हो गई थी। यह कोई और नहीं बल्कि एसीपी आयुष्मान की भूमिका निभाने वाले पार्थ समथान थे, जिन्होंने खुद इस बारे में खुलकर बातचीत की थी।

वहीं, शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, अभिजीत और डॉक्टर तारिका का रीयूनियन एक बार फिर देखने को मिला है, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा इमोशनल हो गए हैं। साथ ही, वे यह भी जानना चाहते हैं कि बीते दिनों उनके साथ ऐसा क्या हुआ था कि डॉक्टर साहिबा डिटेक्टिव से इतनी ज्यादा खफा हो गई थीं।

डॉ. तारिका की एंट्री

हाल ही में सीआईडी 2 का नया एपिसोड टेलीकास्ट हुआ, जिसमें एसीपी प्रद्युमन डॉक्टर गार्गी से यह पूछते हैं कि क्या वह किसी अच्छे सीनियर फोरेंसिक एक्सपर्ट को जानती हैं। उसके जवाब में अभिजीत ने उन्हें बताया कि वह एक ऐसे डॉक्टर को जानते हैं, जो सीआईडी और फोरेंसिक का प्रकरण हैंडल कर सकती हैं। तब वह सीधे डॉक्टर तारिका के घर पहुंचते हैं और उनसे पूछते हैं कि आखिर वह क्यों खफा हैं। इस सवाल के जवाब में डॉक्टर तारिका ने अभिजीत से कहा कि उन्होंने कभी कुछ जानने की कोशिश की ही नहीं। जिसके जवाब में अभिजीत ने कहा, लास्ट टाइम जब वह सीआईडी की टीम छोड़कर गई थीं, तो उन्होंने कुछ नहीं कहा था।

दर्शकों का भरपूर प्यार

बता दें कि यह शो सोनी टीवी पर साल 1998 में शुरू किया गया था, जो कि क्राइम थ्रिलर शो है। यह आज भी दर्शकों का फेवरेट है। 20 सालों तक ऑन एयर होने वाले इस शो के दूसरे सीजन को ऑडियंस की डिमांड पर सोनी टीवी के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर वापस प्रसारित किया जा रहा है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

दूसरे सीजन में शिवाजी साटम से लेकर दयानंद सेठी, अभिजीत श्रीवास्तव, नरेंद्र पांडे और ऋषिकेश पांडे नजर आ रहे हैं। वहीं, फैंस ने अभिजीत-तारिका के रीयूनियन पर कई सारे रिएक्शंस दिए हैं। कुछ लोगों ने डॉक्टर तारिका का वेलकम किया है, तो कुछ यूजर्स यह प्रार्थना कर रहे हैं कि दोनों के बीच की गलतफहमी जल्द ही दूर हो जाए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews