रिलीज से पहले Cocktail 2 का सबसे अलग अंदाज में होगा प्रमोशन, हर जगह छाएगा फिल्म का खुमार

Cocktail 2 को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। यह एक्साइटमेंट और भी बढ़ने वाला है क्योंकि मेकर्स प्रमोशन का एक शानदार तरीका लेकर आए हैं।
Cocktail 2

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर काफी चर्चा हो रही है। मेकर्स भी इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। अब इसके ट्रेडिशनल प्रमोशन को साइड में रखते हुए कुछ बड़ा और अलग करने की सोची गई है। यह किसी भी फिल्म के साथ पहली बार होने जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स से तो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक फिल्म के लिए फुल स्केल म्यूजिक फेस्टिवल किए जाने वाले हैं, जो नई दिल्ली, पुणे और मुंबई जैसे शहरों में होंगे। यहां फैंस एक ही छत के नीचे जश्न मना सकेंगे।

हर तरफ छाएगा कॉकटेल 2 का शोर

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इसका ट्रेलर हर जगह ट्रेंड कर रहा है और गाने यूट्यूब और स्पॉटिफाई पर छाए हुए हैं। इसका मशूका तो चार्टबस्टर बन चुका है। यह इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म बन चुकी है।

फैंस के बीच कॉकटेल स्टार्स

दर्शकों के एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मेकर्स एक रिकॉर्ड तोड़ आइडिया लेकर आए हैं जो है म्यूजिक फेस्टिवल। एक लाइव सिनेमैटिक यूनिवर्स एक्सपीरियंस के जरिए फिल्म के सारे हिट गाने ओरिजिनल सिंगर स्टेज पर लाइव गाते दिखाई देंगे। यह हाई एनर्जी कंसर्ट फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ाने वाले हैं। फिल्म के सारे सितारे भी इस जश्न का हिस्सा बनेंगे।

कैसी है कॉकटेल

फिल्म की बात करें तो इसे होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनाया गया है। लव रंजन, दिनेश विजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने लिखी है। 19 जून को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews