KBC 16 में कॉमेडियन समय रैना ने अमिताभ बच्चन को दे डाली धमकी, फिर हुआ ये, देखें वीडियो

केबीसी 16 की हॉट सीट पर समय रैना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन से काफी ज्यादा बातें की। समय रैना के साथ इस मंच पर भुवन बाम, तन्मय भट्ट और कामिया जानी पहुंची थी।
KBC 16 Samay Raina

KBC 16 : सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाता है। इस प्लेटफार्म पर लोग अपने टैलेंट और ज्ञान के दम पर लाखों करोड़ों रुपए जीतते हैं। इस राशि को सीधे कंटेस्टेंट के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। यहां से लोगों की जिंदगी बदल जाती है। यहां केवल लोग क्विज का जवाब देकर रुपए ही नहीं जीतते, बल्कि उन्हें एक्टर से रूबरू होने का भी मौका मिलता है।

हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट अक्सर अमिताभ बच्चन से कुछ ऐसे सवाल भी पूछ लेते हैं, जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है।

मंच पर पहंचे समय रैना

केबीसी के मंच पर अभिनेता अमिताभ बच्चन कई दफा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में दिलचस्प किस्से सुना चुके हैं। हाल ही में केबीसी 16 में उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई किस्से सुनाए। इसी कड़ी में केबीसी 16 की हॉट सीट पर समय रैना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन से काफी ज्यादा बातें की। समय रैना के साथ इस मंच पर भुवन बाम, तन्मय भट्ट और कामिया जानी पहुंची थी। इसके कई सारे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

AB को दे डाली धमकी

एक ऐसा ही वीडियो क्लिप वायरल हुआ है, जिसमें अमिताभ बच्चन समय रैना से सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं कि लोगों का हंसने का कार्य बहुत कठिन होता है, लेकिन कभी ऐसा हुआ है क्या कि कभी आपने कोई पोस्ट शेयर की हो और लोग उसपर हंसे ना हों।

जिसके जवाब में रहना ने कहा कि मुझे बहुत दुख है इस बात का कि आपने मुझसे ही यह सवाल किया। यहां इतने लोग हैं, लेकिन आपने मुझसे ही यह सवाल क्यों किया। शायद मुझ में ही कोई बात रही होगी, क्योंकि यूं ही कोई बेवफा नहीं होता। इसके आगे उन्होंने हाथ जोड़कर अमिताभ बच्चन से कहा कि आप भी मेरे पोस्ट पर हंसिएगा जरूर। यह चेतावनी नहीं है, बल्कि मैं आपको धमकी दे रहा हूं। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग एक्टर के साथ ठहाका मारकर हंसने लगते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews