इस हॉरर फिल्म के दीवाने हैं लोग! इस दिन आएगा आखिरी पार्ट, 17400 करोड़ की कर चुकी है कमाई

अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं और हॉलीवुड फिल्में पसंद करते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके अब तक कई पार्ट आ चुके हैं और हर पार्ट में आपको बेहतरीन कहानी देखने को मिलती है या फिर यह आपके रोंगटे खड़े कर देती है।
इस हॉरर फिल्म के दीवाने हैं लोग! इस दिन आएगा आखिरी पार्ट, 17400 करोड़ की कर चुकी है कमाई

फिल्मों के जॉनर में सबसे ज्यादा पसंद हॉरर फिल्मों को किया जाता है। ये फिल्में कहानी के साथ-साथ लोगों में डर भी पैदा कर देती हैं। इन फिल्मों में डर के अलावा सस्पेंस भी भरपूर होता है। आज जिस फिल्म के बारे में हम बता रहे हैं, उसने सालों से लोगों को डराया है और एंटरटेन भी किया है। दरअसल अब इस फिल्म का एक और पार्ट जल्द ही रिलीज किया जाएगा। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया।

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘द कंज्यूरिंग’ है। यह ‘द कंज्यूरिंग’ सीरीज का आखिरी पार्ट होने वाला है दरअसल, अब तक इस सीरीज के कुल चार पार्ट आ चुके हैं और सभी पार्ट सुपरहिट रहे हैं। अब ‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी जानते हैं।

ट्रेलर में क्या दिखाया गया?

अगर इस फिल्म के ट्रेलर की बात की जाए तो यह बेहद ही शानदार ट्रेलर है। इसकी शुरुआत आम लोगों से होती है, जिसमें कुछ जासूसों के इंटरव्यू दिखाए गए हैं। इसमें बताया गया है कि शैतान पेंसिलवेनिया पहुंच चुका है और बुरी शक्तियां उसमें घुस चुकी हैं और उसे ही अपना घर बना लिया गया है। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि आठ लोगों के साथ एक घर में अलग-अलग घटनाएं हो रही हैं। घर में लोगों को साया दिखाई देता है, लेकिन इन सब से निकलने के लिए एक महिला उनके साथ देती है और यह बताती है कि जिस घर में वे रहते हैं, उसमें बुरी शक्तियों का वास है। इसके बाद क्या होता है, यह देखने के लिए आपको इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा।

https://youtu.be/bMgfsdYoEEo?si=qKGaW3tJtPDRCAuH

कब आया था इस फिल्म का पहला पार्ट?

बता दें कि यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ट्रेलर देखकर हॉरर फैंस अभी से इसका इंतजार करना शुरू कर चुके हैं। कई लोगों ने इसे देखने की प्लानिंग कर ली है। जानकारी दे दें कि फिल्म को माइकल चाव्स द्वारा डायरेक्ट किया गया है। यह फिल्म वॉरेन के ट्रू लाइफ इन्वेस्टिगेशन केस पर आधारित है। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। बता दें कि इस सीरीज का पहला पार्ट 2013 में रिलीज किया गया था। इसके बाद जो भी पार्ट इस सीरीज में आए, सभी सुपरहिट रहे। इस सीरीज में ‘द कंज्यूरिंग’, ‘एनाबेल क्रिएशन’, ‘द नन’, ‘एनाबेल कम्स होम’ और ‘द कंज्यूरिंग: द डेविल मेड मी डू इट’ के अलावा 2023 में आई ‘द नन’ भी इसी सीरीज का हिस्सा थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews