Bigg Boss 17 में दो अलग घरों में रहेंगे कंटेस्टेंट्स! जोरदार ट्विस्ट लाने की तैयारी में मेकर्स

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस’ टेलीविजन के सबसे चर्चित शो में से एक है। इस कंट्रोवर्शियल शो में एक से बढ़कर एक सितारे आते हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। शो के हर सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। जल्द ही ये शो शुरू होने वाला है कंटेस्टेंट के नाम तय हो चुके हैं और जोर-शोर से तैयारियों का दौर चल रहा है।

शो शुरू होने से पहले इसे लेकर लगातार कोई ना कोई खबर लगातार सामने आ रही है। अब एक नई अपडेट सामने आई है, जिसके मुताबिक आने वाले कंटेस्टेंट के लिए एक नहीं दो सेट बनाए जाने वाले हैं। अब ये दो सेट आने वाले सितारों को कैसे-कैसे दिन दिखाते हैं ये देखने वाली बात होगी।

बिग बॉस 17 में दो सेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बिग बॉस के घर में एक नहीं दो सेट होंगे। एक में दर्शकों को सभी तरह की लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं दूसरे में शायद उन्हें सोने के लिए बिस्तर भी नसीब न हो। वैसे भी इस बार शो की टैगलाइन “सबके लिए सेम नहीं होगा गेम” दी गई है, जिसका मतलब शायद इन दो सेट से ही है। बिग बॉस भी बोल चुके हैं कि वह अपने कुछ कंटेस्टेंट को विशेष अधिकार देने वाले हैं और कुछ के लिए बहुत मुश्किल खड़ी होगी। हालांकि, अब तक इस बारे में मेकर्स की ओर से किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अगर मेकर्स ये ट्विस्ट शो में डालते हैं तो दर्शकों का तो भरपूर मनोरंजन होने वाला है।

सामने आया था वीडियो

हाल ही में बिग बॉस के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें शो शुरू होने के 15 दिन पहले भी यहां पर जोर-शोर से मरम्मत का काम चलता हुआ दिखाई दे रहा था। शो के प्रोडक्शन हाउस के लिए काम करने वाले कास्टिंग डायरेक्टर की ओर से इस वीडियो को शेयर किया गया था। वीडियो देखकर कहा जा सकता था कि काम अब तक पूरा नहीं हुआ है और जोर-जोर से इसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है। बहरहाल, तैयारी जो भी चल रही हो लेकिन दर्शकों को शो का बेसब्री से इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews