Film Adipurush: प्रभास के लुक को मेकर्स ने किया कॉपी? आर्टिस्ट ने लगाए गंभीर आरोप

Film Adipurush

Film Adipurush Controvercy: साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म आदि पुरुष लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के किरदारों और उनके गेटअप को लेकर बवाल मचने के बाद इसे कुछ समय के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। अब एक बार फिर फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है तो इस पर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

रामनवमी के दिन जब इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया तो उसमें राम और लक्ष्मण की जनेऊ और माता सीता की मांग में सिंदूर नहीं होने जैसे सवाल उठाए गए और इसे गलत ठहराया गया। के बाद हनुमान जयंती पर जब हनुमान के किरदार का लुक शेयर किया गया तो उसे लेकर भी तरह-तरह के सवाल उठाए जाने लगे हैं। इसी बीच प्रभास के लुक को लेकर एक नई बात सामने आई है।

Film Adipurush पर नई कंट्रोवेंसी

फिल्म के पोस्टर एक-एक कर सामने आ रहे हैं जिन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। इसी बीच प्रतीक सांघर नाम के एक आर्टिस्ट ने अपना आर्ट शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म में उनके आर्ट को चोरी किया गया है।

आर्टिस्ट ने एक ऐसे शख्स की फेसबुक पोस्ट भी शेयर की है जो खुद को फिल्म का डिजाइनर बता रहा है। टीपी विजयन नाम के इस शख्स ने पिछले साल प्रभास के जन्मदिन पर इस पोस्ट को शेयर किया था।

इस पोस्ट में जो आर्ट वर्क नजर आ रहा है वह प्रतीक के आर्ट से मैच खाता हुआ है और जिस शख्स ने इसे शेयर किया है उसने लिखा है कि आदिपुरूष फिल्म के लिए मेरे द्वारा बनाया गया डेवलपमेंट आर्ट का एक्सक्लूसिव लुक। इस पोस्ट को देखने के बाद प्रतीक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि फिल्म आदि पुरुष की टीम ने बिना उनकी इजाजत के उन्हें कोई हर्जाना दिए हुए उनके आर्ट का उपयोग किया है।

Adipurush Team plagiarized my artwork without informimg Or compensating me.
by u/Either-Departure8855 in BollyBlindsNGossip

प्रतीक ने कहा कि मैं भारत का एक सॉनसेप्ट आर्टिस्ट हूं, मैंने रामायण के लिए भगवान राम का ये लुक तैयार किया था। फिल्म के ऑफिशियल कांसेप्ट आर्टिस्ट ने मेरे आर्ट वर्क को चुराया है। यही वजह है कि इस तरह के प्रोजेक्ट फेल हो जाते हैं।

आर्टिस्ट की ओर से किए गए इस दावे पर फिलहाल फिल्म आदि पुरुष के मेकर्स की ओर से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। वहीं नवमी पर रिलीज किए गए पोस्टर पर संजय दीनानाथ तिवारी नामक एक शख्स ने भी मेकर्स और एक्टर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन के साथ सैफ अली खान, देवदत्त नागे और सनी सिंह नजर आने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews