‘धुरंधर 2’ की आंधी से डरा ‘डकैत’, अदिवी शेष ने बदली फिल्म की रिलीज डेट

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। पहले ये धुरंधर के साथ आने वाली थी लेकिन अब इसका मुकाबला अक्षय की भूत बंगला से होगा।
Dacoit

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म “डकैत अ लव स्टोरी” का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। पहले इसे “धुरंधर 2” के साथ 19 मार्च को थिएटर में रिलीज किया जाने वाला था लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि मेकर्स धुरंधर की आंधी से घबरा गए हैं और उन्होंने यह फैसला लिया है।

इस फिल्म का धुरंधर से क्लेश भले ही ना हो रहा हो लेकिन 10 अप्रैल को इस अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से टकराते हुए देखा जाएगा। अब लोगों को लव स्टोरी पसंद आती है या फिर वह हॉरर कॉमेडी पसंद करते हैं। यह इन दोनों फिल्मों की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

पोस्टपोन हुई डकैत

जब से गीतू मोहनदास ने अपनी फ्रेंड टॉक्सिक को पोस्टपोन किया है उसके बाद से फिल्मों की रिलीज गड़बड़ होती दिखाई दे रही है। अदिवि शेष की फिल्म को धुरंधर द रिवेंज और पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह के साथ पेश किया जाने वाला था। लेकिन इन दोनों फिल्मों का क्रेज देखते हुए किस आगे बढ़ा दिया गया है।

कब होगी रिलीज

एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि फिल्म को 10 अप्रैल को वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस के क्लेश से बचने के लिए मेकर्स ने यह कदम उठाया है। वैसे यह दिन भी इतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि इस दिन प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी हॉरर कॉमेडी भूत बंगला रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Sesh Adivi (@adivisesh)

कैसी है कहानी

फिल्म के कहानी की बात करें तो शेनेल देव के निर्देशन में बनी ये फिल्म रोमांस एक्शन और इमोशन से भरपूर है। यह एक गुस्सैल कैदी की कहानी है जो अपनी एक गर्लफ्रेंड से बदला लेना चाहता है। उसे लगता है कि लड़की ने उसे धोखा दिया है। फिल्म में अनुराग कश्यप पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा सुनील, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी भी मुख्य भूमिका में है।

पहले हिस्सा थी श्रुति हासन

इस फिल्म में पहले श्रुति हासन को लीड एक्ट्रेस के तौर पर लिया गया था। बाद में मेकर्स के साथ हुए क्रिएटिव डिफरेंट की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। उनकी जगह मृणाल ठाकुर को साइन किया गया और वो अदिवि के साथ नजर आएंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews